Square Baler Machine-

खेती में फसल काटने के बाद सबसे बड़ी समस्या पराली की होती है. धान, गेहूं, गन्ना और दूसरी फसलों के बाद खेत में बहुत सारा भूसा और पराली बच जाती है. पहले किसान इस पराली को खेत में ही जला देते थे.
पराली जलाने से मिट्टी खराब होती थी. वातावरण भी प्रदूषित होता था और किसान को कोई फायदा भी नहीं मिलता था. लेकिन अब समय बदल गया है. पराली को भी कमाई का साधन बनाया जा सकता है.

स्क्वायर बेलर क्या है.

स्क्वायर बेलर एक ऐसी मशीन है जो खेत में पड़ी पराली को उठाकर उसकी चौकोर गांठ यानी बंडल बनाती है. एग्रीज़ोन कंपनी का स्क्वायर बेलर AZ 884 इसी काम के लिए बनाया गया है.

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा इस मशीन का परीक्षण किया गया है और इसे मंजूरी दी गई है. इसलिए किसान इस पर भरोसा कर सकते हैं.

मशीन कैसे काम करती है.

स्क्वायर बेलर ट्रैक्टर से चलता है. यह खेत में बिखरी हुई पराली और भूसे को उठाता है. उसे अंदर दबाकर ठोस चौकोर गांठ बनाता है. और उसे रस्सी से बांधकर खेत में ही छोड़ देता है.
इन गांठों को उठाना, ले जाना और रखना आसान होता है. किसान इन गांठों को ट्रॉली में भरकर आसानी से ले जा सकते हैं.

फसल अवशेष से बनते हैं बंडल.

इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह फसल अवशेष को बंडल में बदल देती है. खेत में बिखरी पराली को समेटकर एक जगह ठोस रूप दे देती है. इससे खेत साफ हो जाता है. और पराली की बर्बादी भी नहीं होती है.

बंडल से कमाई का अतिरिक्त जरिया.

इन बंडलों से किसान को अतिरिक्त कमाई होती है. किसान इन बंडलों को पशुओं के चारे के लिए रख सकते हैं. या बाजार में बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

पराली अब बोझ नहीं, कमाई है.

पेपर मिल, बायोमास प्लांट, पशु आहार बनाने वाली कंपनियों और ईंट भट्टों में भी इन बंडलों की मांग रहती है. इस तरह जो पराली पहले बोझ लगती थी, वही अब किसान की आमदनी बन जाती है.

यंत्र की क्या है खासियतें.

इसमें टिकाऊ, हैवी ड्यूटी, बॉल बेयरिंग पिस्टन दिया गया है. यह पिस्टन पराली को मजबूती से दबाकर ठोस गांठ बनाता है. और लंबे समय तक चलता है.

इसमें लार्ज पिस्टन दिया गया है. इससे गांठ ज्यादा ठोस और मजबूत बनती है. गांठ रास्ते में खुलती नहीं है.

मजबूत कपलिंग और फ्लाईव्हील.

इसमें टिकाऊ (कॉरमैक टाइप) कपलिंग ग्रुप दिया गया है. इससे मशीन ट्रैक्टर से मजबूती से जुड़ी रहती है.

हैवी ड्यूटी फ्लाईव्हील दिया गया है. इससे मशीन की गति एक समान बनी रहती है. मशीन अटकती नहीं है.

लंबे समय तक बिना रुके काम.

इसमें 6 रस्सी रोल के साथ लंबे समय तक काम करने की सुविधा है. इससे किसान को बार-बार रस्सी बदलने के लिए रुकना नहीं पड़ता है. काम जल्दी पूरा होता है.

खराब खेत के लिए सपोर्ट व्हील.

इसमें सपोर्ट व्हील दिया गया है. यह पहिया ऊबड़-खाबड़ और खराब जमीन के लिए खास तौर पर बनाया गया है. इससे मशीन खेत में आसानी से चलती है और संतुलन बना रहता है.

टायर की सफाई के लिए खास पंखा.

इसमें टायर सेट को साफ करने के लिए खास तौर पर बनाया गया पंखा दिया गया है. खराब परिस्थितियों में भी टायर पर मिट्टी और पराली नहीं जमती है. इससे मशीन बिना रुके चलती रहती है.

रात में भी काम करने की सुविधा.

इसमें हेडलाइट सिस्टम दिया गया है. इससे अंधेरे में भी काम किया जा सकता है. कई बार किसान को रात में भी काम करना पड़ता है. तब यह लाइट बहुत काम आती है.

पराली उठाने के लिए नया फोर्क सिस्टम.

नया मॉडल 3 फोर्क और 9 पीस फोर्क फिंगर के साथ आता है. इससे पराली को उठाने का काम और भी अच्छा होता है. खेत में पराली छूटती नहीं है.
ऑटोमेटिक नॉटर कैम दिया गया है. इससे गांठ अपने आप बंध जाती है. किसान को हाथ से गांठ बांधने की जरूरत नहीं पड़ती है.

खेत जल्दी खाली, अगली फसल समय पर.

इस मशीन से खेत जल्दी साफ हो जाता है. अगली फसल की बुआई समय पर हो जाती है. पराली जलाने की जरूरत खत्म हो जाती है. इससे पर्यावरण भी साफ रहता है और मिट्टी की ताकत भी बनी रहती है.

किसानों को क्या फायदा मिलेगा.

इस मशीन से मिट्टी की सेहत सुधरती है. समय बचता है. डीजल बचता है. मजदूरी का खर्च कम होता है. और सबसे बड़ी बात यह है कि पराली से किसान को अतिरिक्त आमदनी मिलती है.

जो किसान पराली की समस्या से परेशान हैं और उसे कमाई में बदलना चाहते हैं, उनके लिए एग्रीज़ोन स्क्वायर बेलर AZ 884 एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प है.

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए संपर्क करें. 1800-137-0084.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...