Pesticides Impact-
किसान अपनी फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन धीरे-धीरे इन कृषि रसायनों पर बढ़ती निर्भरता कई सवाल खड़े कर रही है. इसका असर केवल खेतों तक ही सीमित नहीं है. इसका असर मिट्टी की गुणवत्ता, पानी, किसानों की आय और लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. इस मुद्दे पर ग्लोबल एलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ फूड की एक नई रिपोर्ट ने चिंता जताई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रासायनिक खेती पर बढ़ती निर्भरता खाद्य सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है.
खाद की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
रासायनिक उर्वरक बनाने के लिए जीवाश्म ईंधन की बहुत जरूरत होती है. ऐसे में जब दुनिया में युद्ध होते हैं, ऊर्जा की कमी आती है या अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है, तो खाद की कीमतें भी प्रभावित होती हैं. इससे किसानों को खेती करने के लिए जरूरी चीजें खरीदने में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है. खासकर छोटे और कमजोर हालत के किसानों के लिए ये महंगे खाद और अन्य कृषि उपकरण खरीदना एक बड़ी मुश्किल हो जाता है.
मिट्टी की उर्वरकता और पानी पर पड़ रहा है इसका असर
सूत्रों के अनुसार कृषि में रसायनो का ज्यादा प्रयोग मिट्टी और पानी को दूषित कर रहा है, जिससे मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता दिन प्रति दिन घटती जा रही है, जिसकी वजह से जंगली प्रजातियों को भी नुकसान पहुँच रहा है. इसे फसलों की उपज पर असर पड रहा है और किसानों की आये पर भी प्रभाव पड़ रहा है.
कीटनाशकों का प्रयोग पहले से कई ज्यादा मात्रा में हुआ
ग्लोबल एलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ फूड के अनुसार 1990 के बाद पूरी दुनिया में कीटनाशकों का प्रयोग कई अधिक मात्रा में होने लगा. वही 1960 के बाद नाइट्रोजन उर्वरकों का उपयोग लगभग 8 गुना बढ़ गया. जिसके कारण खेती में सिंथेटिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता काफी हद तक बढ़ गई हैं.
किसानों की सेहत को लेकर भी जताई चिंता
कुछ कृषि रसायनों के संपर्क में आने से कैंसर, तंत्रिका तंत्र से जुड़े समस्याएं और प्रजनन स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है. इसलिए इन रसायनों के उपयोग को सुरक्षित रखना और किसानों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है.
खाद्य की सुरक्षा के लिए टिकाऊ खेती जरूरी
ग्लोबल एलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ फूड की रिपोर्ट के अनुसार खाद्य सुरक्षा का मतलब सिर्फ अधिक अनाज पैदा करना नहीं है बल्कि इसके साथ भोजन का पोषण स्तर, किसानों की आजीविका और पर्यावरण की सुरक्षा भी अहम है. इसमें खेती को टिकाऊ बनाने और कृषि रसायनों पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है.
इसके अलावा स्थानीय संसाधनों पर आधारित खेती, जैविक इनपुट, फसल विविधीकरण और पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने की बात रखी गयी. इसके साथ ही किसानो को तकनीकी प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है.





