आज खेती में समय और खर्च दोनों बढ़ते जा रहे हैं. किसान को एक ही खेत में कई बार ट्रैक्टर चलाना पड़ता है. इस से डीजल ज्यादा खर्च होता है. समय भी ज्यादा लगता है और मिट्टी की नमी भी कम हो जाती है. इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रख कर एग्रीजोन सुपर सीडर (Agrizone Super Seeder) बनाया गया है.
भारत सरकार के कृषि विभाग द्वारा इस मशीन का परीक्षण किया गया है, इसलिए किसान इस पर भरोसा कर सकते हैं.
मशीन क्या काम करती है
सुपर सीडर (डिस्क टाइप) मात्र एक ही बार में खेत की तैयारी, बोआई और खाद छिड़काव का काम एक साथ कर देता है.
एक बार में कई काम
पहले किसान को खेत तैयार करने के लिए अलग से जुताई करनी पड़ती थी. फिर बोआई के लिए अलग से सीड ड्रिल चलानी पड़ती थी. फिर खाद डालने के लिए अलग से काम करना पड़ता था. अब ये तीनों काम एक ही बार में हो जाते हैं.
अनेक बीजों की करें बोआई
इस मशीन की मदद से गेहूं, सोयाबीन और मक्का जैसी फसलों की बोआई की जा सकती है.
क्या हैं खासीयतें
इस में बीज और खाद के लिए अलगअलग बौक्स दिए गए हैं. सीड फर्टिलाइजर एडजस्टेबल गेज से बीज और खाद की मात्रा को अपनी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा किया जा सकता है. इस से बोआई के समय बीज और खाद एक साथ सही मात्रा में गिरते हैं.
मशीन खेत में बीज को सही गहराई पर डालती है. इस से बीज का अंकुरण अच्छा होता है और फसल एकसमान उगती है. खेत में नमी भी बनी रहती है. इस से शुरुआती दिनों में फसल को पानी की कम जरूरत पड़ती है.
समय और पैसे की बचत
एक ही बार में काम होने से किसान का बहुत समय बचता है. पहले जहां 3 से 4 बार ट्रैक्टर चलाना पड़ता था, अब एक ही बार में काम हो जाता है. इस से डीजल की बचत होती है. मजदूरी का खर्च भी कम होता है.
जिन किसानों के पास समय कम होता है, जैसे धान काटने के बाद तुरंत गेहूं बोने वाले किसान, उन के लिए यह मशीन बहुत काम की है. वे समय पर बोआई कर पाते हैं. इस से पैदावार पर अच्छा असर पड़ता है.
फसल अवशेष प्रबंधन का आसान तरीका
अब बात करते हैं फसल अवशेष प्रबंधन की. फसल काटने के बाद खेत में पराली और जड़ें रह जाती हैं. कई किसान पराली को आग लगा देते हैं. इस से मिट्टी की सेहत खराब होती है. हवा भी प्रदूषित होती है और मिट्टी के अच्छे कीटाणु भी मर जाते हैं.
एग्रीजोन सुपर सीडर इसी समस्या का हल है. यह धान, गन्ना, कपास, केला, मक्का आदि की पराली और जड़ों को अपनी हैवी ड्यूटी स्टेनलैस स्टील डिस्क से छोटेछोटे टुकड़ों में काट देता है.
कटी हुई पराली को यह मशीन मिट्टी में मिला देता है. इस से पराली खेत में ही सड़ कर कंपोस्ट यानी जैविक खाद में बदल जाती है. इस से मिट्टी में जीवांश खाद बढ़ता है. मिट्टी नरम और भुरभुरी बनती है. पानी सोखने की क्षमता बढ़ती है.
पराली जलाने की जरूरत खत्म हो जाती है. इस से पर्यावरण भी साफ रहता है और मिट्टी की ताकत भी बनी रहती है. अगली फसल के लिए खेत अपनेआप तैयार हो जाता है.
मशीन की तकनीकी विशेषताएं
-इस में हैवी ड्यूटी हिच दिया गया है. इस से मशीन ट्रैक्टर से मजबूती से जुड़ी रहती है. ऊबड़खाबड़ खेत में भी मशीन हिलती नहीं है.
-हैवी ड्यूटी गियर बौक्स दिया गया है. इस पर 2 साल की वारंटी मिलती है. इस से किसान को लंबे समय तक चिंता नहीं रहती है.
-हैवी ड्यूटी स्टेनलेस स्टील डिस्क दी गई है. यह मोटी पराली को भी आसानी से काटती है और लंबे समय तक चलती है. इस में जंग भी जल्दी नहीं लगता है.
-सीड फर्टिलाइजर एडजस्टेबल गेज दिया गया है. इस से बीज और खाद की मात्रा को आसानी से सैट किया जा सकता है. छोटा बीज हो या बड़ा बीज, सभी के लिए सैटिंग बदली जा सकती है.
कौन सा मौडल किस किसान के लिए
एग्रीजोन सुपर सीडर 4 मौडल में आता है. किसान अपने ट्रैक्टर और खेत के अनुसार मौडल चुन सकते हैं.
छोटे ट्रैक्टर वाले किसान 6 फुट या 7 फुट का मौडल ले सकते हैं. बड़े ट्रैक्टर वाले किसान 8 फुट या 9 फुट का मौडल ले कर एक बार में ज्यादा चौड़ाई में बोआई कर सकते हैं.
किसानों को क्या फायदा मिलेगा
इस मशीन से मिट्टी की सेहत सुधरती है. पराली खाद बन जाती है. इस से रासायनिक खाद पर खर्च कम होता है. फसल की पैदावार अच्छी होती है और खेत लंबे समय तक उपजाऊ बना रहता है.
अंत में यही कहा जा सकता है कि जो किसान एक ही बार में खेत की तैयारी, बोआई और खाद का काम करना चाहते हैं और पराली को आग लगाए बिना उसे खाद में बदलना चाहते हैं, उनके लिए एग्रीजोन सुपर सीडर एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प है.
अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए संपर्क कर सकते हैं : 1800-137-0084.





