Colourful Vegetables: रंग-बिरंगी सब्जियां जितनी देखने में खूबसूरत लगती हैं, उससे कहीं अधिक वे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं. रंगीन आकर्षक सब्जियां में अनेक पौष्टिक तत्त्वों का भंडार होता है जो आपके भोजन की थाली को कहीं अधिक पौष्टिक बनाते हैं.

सतरंगी सब्जियों में भरी हैं खूबियां

रंगीन सब्जियों में छिपे फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और खनिजों का अनूठा मिश्रण आपके शरीर को अनेक रोगों से बचाता है. स्वास्थ्य के लिए इंद्रधनुष की तरह सतरंगी सब्जियां (लाल/हरी, पीली/नारंगी, नीली/बैगनी, सफेद) खाना अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.

सब्जियों के रंगों में छिपे पोषक गुण और उनके लाभ

# हरी सब्जियां (पालक, ब्रोकोली, गोभी): इनमें क्लोरोफिल, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है. ये सब कैंसररोधी प्रभाव, मजबूत हड्डियां और बेहतर पाचन के लिए महत्त्वपूर्ण हैं.

# लाल सब्जियां (टमाटर, लाल शिमला मिर्च): इनमें लाइकोपीन और विटामिन ए, सी होता है, जो हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं.

# नारंगी और पीली सब्जियां (गाजर, कद्दू, शकरकंद): ये बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए से भरपूर होती हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं.

# नीली और बैगनी सब्जियां (बैगन, बैगनी गोभी): इनमें एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य, याद्दाश्त को बेहतर बनाने और कैंसर/मधुमेह के जोखिम को कम करने में सहायता करते हैं.

# सफेद सब्जियां (प्याज, लहसुन, मशरूम): ये सब्जियां इम्युनिटी बढ़ाती हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक हैं.

दैनिक आहार में ‘रेनबो डाइट’ यानी रंग-बिरंगी सब्जियों को शामिल करके आप कैंसर, हृदय रोग और मोटापे जैसी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं.

रंगीन सब्जियों की खेती आज अनेक किसान कर रहे हैं और अधिक मुनाफा भी ले रहे हैं, जबकि इनकी खेती करने का तरीका भी सामान्य खेती की तरह ही होता है. इनकी खेती घर के बगीचे और छत पर गमलों में भी की जा सकती है, लेकिन इसके लिए बीज और पौध खरीदने में सावधानी बरतने की जरूरत है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...