Chaff Cutter: पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए संतुलित पोषक आहार बहुत जरूरी है, जिसमें हरा चारा, सूखा भूसा और दाना मिश्रण (मिनरल मिक्सचर) शामिल होते हैं. उत्तम पोषण के लिए नेपियर घास, बरसीम, मक्का का साइलेज और दलहनी चारा (लोबिया, अल्फाल्फा) सबसे अच्छा माना जाता है. संतुलित आहार से न केवल दूध बढ़ता है, बल्कि पशुओं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है.

कितने तरह के हो सकते हैं पशु चारा

हरा चारा :

-इसमें बरसीम, मक्का, ज्वार, नेपियर घास, जो लंबे समय तक चारा उपलब्ध रहता है, जैसे चारे पशुओं को पौष्टिकता और पानी की कमी से बचाते हैं.

सूखा चारा

सूखे चारे में गेहूं का भूसा, अरहर या मूंग का कड़वी, ज्वारबाजरा की कड़वी, जो सूखे के समय में पशुओं की फाइबर की जरूरत को पूरा करते हैं.

साइलेज चारा

-हरे चारे (मक्का/ज्वार) को संरक्षित करने की एक खास तकनीक है, जो चारे की कमी के समय पौष्टिक चारा उपलब्ध कराती है.

कैसा हो पशुओं का चारा

पशुओं का चारा कटा हुआ यानी कुट्टी के रूप में होना चाहिए ताकि पशु उसे आसानी से खा सकें. इसके लिए पशु चारा काटने वाली मशीन (Chaff Cutter) की जरूरत होती है.

पशु चारा काटने वाली मशीन

इसे चाफ कटर (Chaff Cutter) भी कहा जाता है. जो हरे चारे, सूखे चारे, मक्का और ज्वार को छोटे टुकड़ों में काटकर पशुओं के लिए पौष्टिक आहार तैयार करती है. यह मशीन समय और मेहनत बचाती है, चारे की बरबादी कम करती है और पशुओं के पाचन को बेहतर बनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद करती है.

चारा काटने की मशीन का उपयोग और लाभ

कुट्टी (Chaff) बनाना : यह मशीन चारा, सूखी घास, मक्का, गन्ने की पत्ती आदि को बारीक काटती है, जिसे कुट्टी कहा जाता है, जो पशुओं के लिए पचाने में आसान होती है.

समय और श्रम की बचत : हाथ से काटने के मुकाबले, यह मशीन कम समय में अधिक चारा काटती है, जिससे किसानों की मेहनत और समय दोनों बचते हैं.

चारे की बरबादी में कमी होती है. छोटे टुकड़ों में कटे चारे को पशु पूरी तरह खा जाते हैं, जिससे चारे की बरबादी नहीं होती है.

पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी

अच्छी तरह से कटे हुए चारे का पाचन बेहतर होता है, जो पशुओं की सेहत को सुधारता है और दूध उत्पादन में वृद्धि करता है.

कितने प्रकार की आती हैं चारा मशीन

ये मशीनें हाथ से चलाने वाली, मोटर/ बिजली से चलने वाली और ट्रैक्टर से चलने वाली (Tractor-mounted) आकारों में आती हैं, जिन्हें किसान या पशुपालक अपनी सुविधा या डिमांड के अनुसार ले सकता है.

ये मशीनें आमतौर पर मजबूत स्टील बॉडी और तेज ब्लेड के साथ आती हैं, जो लंबे समय तक चलती हैं, जिसमें चारा काटते समय आप चारे का कटिंग साइज आवश्यकतानुसार छोटा या बड़ा कर सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...