Mobile App. खेती के लिए समय पर खाद नहीं मिलना किसानों की आम समस्या है. इस समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा एक नया मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसके जरिए अब किसानों को घर बैठे यूरिया और डीएपी जैसी जरूरी खाद मिल सकेगी.

किस ऐप से होगी खाद की बुकिंग

खाद की ऑनलाइन बुकिंग के लिए जिस मोबाइल ऐप को विकसित किया गया है उसका नाम FFS फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल/Framework for Fertilizer Sale रखा गया है, इस ऐप का मकसद खाद किसानों तक आसानी से पहुंचाना है. अभी इस की शुरुआत उत्तर प्रदेश के रामपुर और सीतापुर जिलों से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई है.

कैसे काम करेगा यह ऐप

FFS ऐप को खाद से जुड़ी जानकारी और और खाद की बुकिंग करने के लिए तैयार किया गया है. इस ऐप की मदद से किसान अपने नजदीकी खाद विक्रेताओं के पास खाद के स्टॉक की जानकारी जान सकेंगे. उसके बाद अपनी सुविधानुसार खाद को घर बैठे बुक कर सकेंगे. इससे किसानों को यहां-वहां नहीं भटकना नहीं पड़ेगा, न ही उसे लाइन में ही लगना पड़ेगा.

खाद की कालाबाजारी से बचेगा किसान

खाद की उपलब्धता कम होने पर कई बार किसान को अधिक दाम में ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ती है, इसलिए सरकार द्वारा इस मोबाइल ऐप की मदद से किसानों की समस्या का समाधान करने का अच्छा कदम है. इससे किसान का समय भी बचेगा और उसको सही दाम पर खाद भी मिल सकेगी.

कैसे करें लॉगिन

मोबाइल ऐप लॉगिन करने के लिए किसान को अपनी फार्मर आईडी या आधार नंबर की जरूरत होगी उसके बाद उन्हें अपने क्षेत्र के खाद विक्रताओं की लिस्ट आ जाएगी उसके बाद किसान अपनी पसंद के विक्रेता का चयन कर अपनी जरूरत के अनुसार खाद बुक कर सकते हैं.

अक्सर किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने की समस्या का सामना करना पड़ता है, कभी कभी किसानों को खाद के लिए लाइन लगानी पड़ती है उसके बाद भी जरूरी नहीं है कि किसानों को खाद मिल जाए. ऐसी समस्या से छुटकारा मिल सके और किसान को घर बैठे खाद की उपलब्धता की जानकारी मिल सके इसके लिए यह मोबाइल ऐप खासा मददगार हो सकता है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...