किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो और उनकी शिकायतों का समय पर समाधान हो, इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 2 अक्टूबर से विशेष अभियान 6.0 (Special Campaign 6.0) शुरू करने जा रहा है. यह अभियान 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. इस दौरान किसानों की शिकायतों और लंबित मामलों को निपटाने के साथ सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी.

किसान की शिकायत का जल्द होगा समाधान:
देशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान किसानों और आम खेतिहरों की शिकायतों के समाधान पर खास फोकस रहेगा. जिसमें खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेना,आवेदन करना, भुगतान या दूसरी सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतों को दर्ज कर उनका निपटारा किया जाएगा.

किसान कैसे करा सकते हैं शिकायत दर्ज:
* किसान सम्मान निधि और फसल बीमा के लिए सीपीग्राम्स पोर्टल:
किसान केंद्र सरकार के सीपीग्राम्स पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों के लिए भी अलग ऑनलाइन व्यवस्था है.

* फसल बीमा की शिकायत के लिए कृषि रक्षक:
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए कृषि रक्षक पोर्टल बनाया गया है. किसान फसल बीमा से संबंधित समस्या या शिकायत दर्ज कराने के लिए 14447 हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं.

पुराने मामलों का भी होगा निपटारा:
अभियान के दौरान सिर्फ शिकायतों का समाधान ही नहीं किया जाएगा, बल्कि लंबे समय से लटके सरकारी मामलों को भी निपटाने की कोशिश होगी. इससे किसानों के काम को अनावश्यक रूप से लंबा खिंचने से रोकने में मदद मिलेगी.

इस तरह का अभियान पहले भी चलाया गया था , जिसका काफी अच्छे नतीजे रहे थे. बेकार हुए ई कचरे से अनेक मॉडल भी बनाए गए.

ई-कचरे से बने ड्रोन और ट्रैक्टर:
पिछले अभियान में कृषि विभाग के फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थानों ने ई-कचरे का उपयोग कर ड्रोन, ट्रैक्टर और कल्टीवेटर के मॉडल भी बनाए थे. इससे बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान को उपयोगी बनाने की कोशिश की गई.

इस बार भी ई-कचरे को अलग करने और नियमों के अनुसार उसके निपटारे पर ध्यान दिया जाएगा.
हालांकि अभियान का बड़ा लक्ष्य है , सरकारी कामकाज को व्यवस्थित करना और किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना. Special Campaign 6.0

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...