MSP Purchase-

हरियाणा की 38 मंडियों में मूंग की खरीद शुरू, 6 खरीफ फसलों के लिए सरकार ने तय किया शेड्यूल.

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने खरीफ की 6 फसलों की MSP पर खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया है. सबसे पहले 1 अक्टूबर 2026 से मूंग की खरीद शुरू होगी.

किन 6 फसलों की कब होगी MSP पर खरीद:

हरियाणा सरकार ने इस साल 6 फसलों का MSP तय किया है. सबसे ज्यादा भाव तिल का है.

– मूंग – 8780 रुपये प्रति क्विंटल (1अक्टूबर से 38 मंडियों में)
– तिल – 10346 रुपये प्रति क्विंटल (खरीद 1 दिसंबर से 27 मंडियों में)
– अरहर – 8450 रुपये प्रति क्विंटल (खरीद 1 दिसंबर से 22 मंडियों में)
– उड़द – 8200 रुपये प्रति क्विंटल
(खरीद 1 दिसंबर से 10 मंडियों में)
– मूंगफली – 7517 रुपये प्रति क्विंटल (खरीद 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक, 7 मंडियों में )
– सोयाबीन – 5708 रुपये प्रति क्विंटल (खरीद 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक , 7 मंडियों में)

किसका कितना उत्पादन ?
इस साल 6 फसलों का कुल उत्पादन 52761 टन रहने का अनुमान है. इसमें सबसे ज्यादा मूंग का उत्पादन 34326 टन होगा.
मूंगफली का 16456 टन और तिल का 1222 टन उत्पादन अनुमानित है.

रकबे में हुआ बड़ा बदलाव:

इस बार किसानों का रुझान बदला है. मूंगफली का रकबा 11750 एकड़ से बढ़कर 20570 एकड़ हो गया है. तिल का रकबा भी 2124 से बढ़कर 4074 एकड़ हो गया है. वहीं मूंग का रकबा 147650 एकड़ से घटकर 85815 एकड़ रह गया है.

किसानों के लिए जरूरी बात:

– मंडियों में फसल बेचने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होगा.
– POS मशीन से पहचान के बाद ही खरीद होगी. यह व्यवस्था रबी 2025-26 से लागू है.
– अपना आधार कार्ड और मेरी फसल मेरा ब्योरा का पंजीकरण साथ रखें.
– सरकार ने हैफेड, नेफेड और स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को बारदाने और भंडारण का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. MSP Purchase

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...