छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती (Turmeric Farming) करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार पारंपरिक फसलों के साथ मसाला फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना चला रही है.

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में इस योजना के तहत 2026-27 में 1300 हेक्टेयर में हल्दी विस्तार का लक्ष्य तय किया गया है.

1300 हेक्टेयर विस्तार का लक्ष्य, 620 लाख का बजट:

उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा यह योजना चलाई जा रही है. सरकार का मानना है कि मसाला फसलों को बढ़ावा देने से किसानों को अधिक मूल्य वाली फसलों का विकल्प मिलेगा और फसल विविधीकरण मजबूत होगा.

इस लक्ष्य के लिए सरकार ने 6.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

DBT से सीधे खाते में अनुदान:

उद्यानिकी विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार द्वारा सीधे हल्दी बीज की आपूर्ति नहीं की जाती. किसानों को अनुबंधित संस्थान से बीज खरीदना होगा.

कैसे मिलेगा अनुदान ?
1. किसान द्वारा खरीदे गए बीज का पक्का बिल और जरूरी दस्तावेज .
2. खेत में फसल का भौतिक सत्यापन.
3. पात्र पाए जाने पर DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भुगतान.

अब तक 138 लाख का भुगतान, उच्च गुणवत्ता के बीज

किसानों को लाभ मिलना शुरू:
विभाग के अनुसार योजना का लाभ पहुंचना शुरू हो गया है. विभाग का दावा है कि जिन बीजों पर अनुदान दिया जा रहा है, वे स्वस्थ और अच्छी अंकुरण क्षमता वाले हैं.

किसानों को क्या फायदा होगा?

– पारंपरिक धान-गेहूं के साथ अतिरिक्त व्यावसायिक फसल करने का विकल्प.
– मसाला फसलों की अच्छी बाजार मांग से मुनाफा बढ़ेगा.
– स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मसाला उद्योग के लिए कच्चा माल उपलब्ध होगा.
– फसल विविधीकरण से जोखिम कम होगा. तथा खेती से अच्छी आमदनी होगी.

किसानों के लिए जरूरी सलाह

1. हल्दी बीज खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें और संभाल कर रखें.
2. बिल पर किस्म, मात्रा और विक्रेता का GST नंबर स्पष्ट हो.
3. विभागीय सत्यापन के समय फसल खेत में मौजूद होनी चाहिए.4. बीज में गड़बड़ी न हो इसलिए केवल अधिकृत बीज विक्रेता से ही बीज लें.

यदि आप छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती करने की सोच रहे हैं, तो अपने जिले के उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना में पंजीयन कराएं और बिल सुरक्षित रखें, ताकि DBT अनुदान समय पर मिल सके.Turmeric Farming

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...