Diwali 2026. दिवाली खुशी, रोशनी और परिवार के साथ प्यार बाँटने का दिन है. इस खास दिन पर हम अपने प्रियजनों को मिठाइयाँ और उपहार देते हैं. इस बार क्यों न ऐसे उपहार दिये जाए, जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे? ऑर्गेनिक सामान को उपहार में देकर हम स्वस्थ जीवन की ओर एक अच्छा कदम उठा सकते हैं.

ऑर्गेनिक उत्पाद है स्वाद और पोषण का संगम

इस दिवाली, आप अपने दोस्तों और परिवार को ऑर्गेनिक हनी, गुड़, मसाले, दालें और मिलेट्स से बने हेल्दी स्नैक्स दे सकते हैं. जैसे कि मल्टी-मिलेट लड्डू, बाजरा और रागी बिस्किट या मिलेट चिक्की. ये चीजें पारंपरिक स्वाद और पोषण के अच्छे मिश्रण हैं. लेकिन इनके पोषण मूल्य पर सामग्री और बनाने की विधि निर्भर करती है.

मिलेट्स: स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक कदम

रागी, बाजरा और ज्वार जैसे मिलेट्स फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत होते हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) भी संतुलित आहार में मिलेट्स को शामिल करने के महत्व पर जोर देता है. इनका नियमित सेवन विविधतापूर्ण और संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर किया जा सकता है.

किसानों और स्थानीय समुदायों को मिला समर्थन

ऑर्गेनिक उत्पादों की खरीद सिर्फ अपनी सेहत के लिए नहीं है, बल्कि यह किसानों, Farmer Producer Organizations (FPOs) और Self Help Groups (SHGs) को भी मदद करती है. इन उत्पादों को खरीदने से हम स्थानीय व्यापार, ग्रामीण आजीविका और किसानों की मेहनत का सम्मान कर सकते हैं.

इस बार अपनों को सेहत और खुशियां दोनों बांटें

जब आप ऑर्गेनिक उत्पाद खरीदते हैं, तो उनकी वास्तविकता या गुणवत्ता की जांच जरूरी होती है. FSSAI के जैविक भारत लोगो और मान्य प्रमाणित ऑर्गेनिक उत्पादों पर ध्यान दें. इस दिवाली, मिठाई के साथ ही स्वास्थ्य, खुशियां और सम्मान भी बांटें. अपने परिवार वालों को ऑर्गेनिक उत्पाद उपहार के रूप में दें और किसानों की मेहनत को अपने त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं. Diwali 2026

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...