नई दिल्ली : अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया का कृषक समुदाय इस का अग्रणी संरक्षक है और वे फसल विविधता के सच्चे संरक्षक हैं.

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को असाधारण शक्ति और जिम्मेदारी दी गई है. हम सभी को पौधों और प्रजातियों की विभिन्न किस्मों की रक्षा करनी चाहिए और उन्हें पुनर्जीवित करने के किसानों के प्रयास की सराहना करनी चाहिए, ये वनस्पतियां हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

इस संगोष्ठी का आयोजन खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), रोम के खाद्य और कृषि पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतर्राष्ट्रीय संधि (अंतर्राष्ट्रीय संधि) के सचिवालय द्वारा किया जा रहा है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय पौधा किस्म और किसान अधिकार (पीपीवीएफआर) प्राधिकरण, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) और आईसीएआर-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) के सहयोग से आयोजित कर रहा है.

Farmingराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत विविधता से भरपूर एक विशाल देश है, जिस का क्षेत्रफल विश्व का केवल 2.4 फीसदी है. विश्व के पौधों की विभिन्न किस्मों और जानवरों की सभी दर्ज प्रजातियों का 7 से 8 फीसदी भारत में मौजूद है.

उन्होंने यह भी कहा कि जैव विविधता के क्षेत्र में भारत पौधों और प्रजातियों की विस्तृत श्रृंखला से संपन्न देशों में से एक है. भारत की यह समृद्ध कृषि-जैव विविधता वैश्विक समुदाय के लिए अनुपम निधि रही है.

उन्होंने बताया कि हमारे किसानों ने कड़े परिश्रम और उद्यमिता से पौधों की स्थानीय किस्मों का संरक्षण किया है, जंगली पौधों को अपने अनुरूप बनाया है और पारंपरिक किस्मों का पोषण किया है, इस से फसल प्रजनन कार्यक्रमों को आधार मिला है और इस से मनुष्यों और पशुओं के लिए भोजन और पोषण की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
सब्सक्राइब करें
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...