दिल्ली एनसीआर का मौसम  Weather Update

मौसम के हाल Weather Update की शुरुआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से जहां आज भरपूर कोहरा छाया रहा और पिछले दिनों हुई बारिश और ठंडी हवाएं चलने के साथ-साथ लोगों को कड़कती सर्दी का सामना करना पड़ रहा है.

आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने वाली है.

इन राज्यों में बन रहे बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में सर्दी बढ़ेगी. Weather Update

हिमाचल में बारिश और तेज हवाएं चलने के संभावना

हिमाचल प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है. यहां के कुछ इलाकों में रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई. और आने वाले समय के लिए राज्य में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल बारिश की पूरी संभावना है.

देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी कम होने के आसार

देश के राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तरी राज्यों में सर्दी दिनोंदिन कम होने वाली है. Weather Update

अन्य राज्यों का हाल : हरियाणा-पंजाब

अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य स्तर से ऊपर बना रहा. अब दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बारिश लगभग खत्म हो जाएगी जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है. Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बिहार में बारिश होने के आसार नहीं हैं. 5 फरवरी तक राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा.

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. Weather Update

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...