Success Story. कभी-कभी एक फैसला सिर्फ एक इंसान की ही नहीं बल्कि पुरे समाज की तसवीर बदल देता है. ऐसा ही हुआ महाराष्ट्र के एक छोटे से गाँव हिवरे बाजार में. जहां इस गाँव को कोई नहीं जनता था, यहां सूखा था, गरीबी, बेरोजगारी और पलायन की समस्या आम थी लेकिन आज इस गाँव में कुछ बदल गया है की जिस गांव को कल तक कोई नहीं जनता था आज वही इस गाँव का देश के सबसे आदर्श और समृद्ध गाँवो में नाम लिया जा रहा है और यह बदलाव संभव हुआ एक 27 वर्षीय युवा की सोच से जिसने एक सपना देखा था की वो इस गांव की किस्मत को बदल देगा जिनका नाम है पोपटराव पवार, झा ऐसे समय में आम लोग मुसीबत से मुँह मोड़ लेते है उस जगह पोपटराव पवार ने इस मुसीबत का खुल के सामना किया इन्होंने अपने नेतृत्व, दूरदृष्टि और सामूहिक प्रयासों से एक ऐसे परिवर्तन की शुरुआत की, जिसकी गूंज आज देश ही नहीं, दुनिया तक पहुँच चुकी है. उनकी इसी पहल और जज्बे को देखते हुए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

जब किस्मत दे आपके दरवाजे पर दस्तक तब अत है पोपटराव पवार का नाम

कहते है न की कुछ अच्छा होने से पहले कुछ बुरा ही होता है वहीं हुआ था इस गाँव के साथ भी इस गाँव के हालात बेहद चिंताजनक थे. बारिश तो हर साल होती थी, लेकिन पानी का संरक्षण न होने के कारण गाँव हर गर्मी में सूखे की मार झेलता था, जिसकी वजह से यह पर खेती घाटे का सोडा बन चुकी थी रोजगार की खोज में लोग शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर थे. इन्ही सब हालत को देखते हुए पोपटराव पवार ने सरपंच बनने का फैसला किया. इनके सर पर ना किसी का नेता का हाथ था और किसी बड़े आदमी का था और न ही कोई आधुनिक संसाधन, लेकिन एक गाँव को विकिसित करने का एक जूनून जरूर था. और अपने इसी फैसले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सरपंच बनते ही ग्रामीणो से एक सवाल पूछा कीअगर बारिश हर साल होती है, तो हमारे गाँव में पानी क्यों नहीं बचता? और यही सवाल बदलाव की नींव बना.

Water Conservation बना Game Changer

पोपटराव पवार ने बने हर रस्ते को न चुन कर अपना एक अलग रास्ता बनाया एक बात से बेखबर की उसका ये फैसला उससे किस दिशा की ओर लेजायेगा. उसने गाँव वालो को अपनी बात से प्रेरित किया और जल संरक्षण का व्यापक अभियान शुरू किया. गाँव की पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच बनाए गए, चेक डैम का निर्माण हुआ, नालों की गहराई बढ़ाई गई और वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था की गई. हजारों पेड़ लगाए गए और भूजल रिचार्ज पर लगातार काम हुआ. इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत रही श्रमदान. जिसे जो हो पाया, उसने उस तरीके से इस अभियान में योगदान दिया और पुरे गाँव वालो ने मिलकार अपने गाँव हाथो की लकीरे बदलने का फैसला किया.

सूखे खेतों ने बदला अपना रुख

कुछ ही वर्षों में इस सामूहिक प्रयास का असर दिखाई देने लगा. जो कुए सुख गए थे अब उनमे में भी पानी भरने लगा, भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ और बंजर खेत फिर से लहराने लगे मनो किसी अद्रिश्ये शक्ति ने इनमे जान फुक दी हो. किसानों ने पानी की उपलब्धता के अनुसार फसल चक्र अपनाया और खेतो को फिर से लाभदायक बनाया जिससे उन्हें मुनाफा भी हो, और इससे दूध उत्पादन बढ़ा, किसानो की आय में वृद्धि हुई और जिन लोगो ने शहर की तरफ अपना रुख मोड़ लिए था जो पलायन करने पर मजबूर थे, वे सब अपने घर लोट अपने गांव लोट अये मानो हवा का रुख बदल गया हो. हर जगह ख़ुशी की लहर गूंज रही थी.

सिर्फ पानी नहीं, बदली पूरी सोच

हिवरे गाँव के विकास ने जल संरक्षण किया बल्कि गाँव वालो की सोच को भी बदला लेकिन वे सिर्फ यही तक सिमित नहीं थे अभी तो उन्हें और काम करना बाकि था, गाँव के लिए कई और महत्वपूर कदम उठाये गए जैसे शराबबंदी लागू की गई, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाई गई, और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई. पंचायत में पारदर्शिता, ईमानदारी और सामूहिक निर्णय लेने की परंपरा विकसित हुई. इसी के कारण आज इस गाँव में विकास बहुत तेजी से हो रहा है और सतत कृषि का राष्ट्रीय मॉडल बन चुका है.

देश के लिए प्रेरणा

आज के समय में जहां बईमानी ने अपने पैरों को मजबूत कर लिया हैं वहीं इस गाँव ने ईमानदारी की एक नयी मिसाल पेश की है इसने साबित कर दिया की ईमानदार नृतृत्व से, सामूहिक भागीदरी और सही सोच से किसी भी क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है. देश-विदेश से लोग यहाँ आकर जल संरक्षण, सामुदायिक विकास और टिकाऊ कृषि मॉडल का अध्ययन करते हैं.

पोपटराव पवार की इस सोच ने गाँव वालो की जिंदगी बदल दी है और इसने बताया की इस तरह के बदलाव के लिए हमेशा बड़े बजट या आधुनिक संसाधनों की कोई आवश्यकता नहीं होती अगर मन में निश्चय कर लो तो कोई काम मुश्किल नहीं होती. यदि नेतृत्व करने वाला ईमानदार हो, समाज एकजुट हो और लक्ष्ये सटीक हो तो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी रस्ते मिल जाते है. हिवरे बाज़ार की कहानी आज हर उस गाँव और हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो अपने आसपास सकारात्मक परिवर्तन लाने का सपना देखता है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...