नए दौर में मशीनें खेती का जरूरी हिस्सा बन गई हैं. खासतौर पर गन्ने की खेती में तो मशीनों की अहमियत कुछ ज्यादा ही?है. नईनई कारगर मशीनों की मदद से मिठास उगाने वाले गन्ना किसानों की आमदनी में बहुत ज्यादा इजाफा मुमकिन है. गन्ना लोडर यह मशीन गन्ने की कटाई के बाद उसे मिल में पहुंचाने के लिए ट्राली में लोड करने के लिए इस्तेमाल की जाती है. यह 55 हार्स पावर या इस से
ज्यादा कूवत वाले ट्रैक्टरों के सहारे चलती है. यह 5 मीटर की ऊंचाई पर गन्ने को आसानी से लोड कर देती है. Rural Innovation

इस के मजबूत स्टील फ्रेमों से 1 बार में काफी ज्यादा गन्ने को लादा जा सकता?है. गन्ना लोडर से जहां कटाई के बाद गन्ने के नुकसान को कम किया जा सकता है, वहीं 90 फीसदी तक मजदूरी में कमी लाते हुए लागत में भी कमी लाई जा सकती है. इस मशीन की बाजार में कीमत 3 लाख, 80 हजार रुपए है.पावर वीडर गन्ने की फसल की गुड़ाई व खरपतवार नियंत्रण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली यह मशीन मजदूरी में बचत का अच्छा जरीया है. इस की कीमत 60-70 हजार रुपए है. इस में डीजल इंजन होता?है. इस मशीन से किसान 1 दिन में 1 एकड़ खेत की गुड़ाई आसानी से कर सकते?हैं. Rural Innovation

प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्रा ने 5 एकड़ खेत में गन्ने की बोआई की?है. वे पावर वीडर के द्वारा गन्ने
के खेती में गुड़ाई व खरपतवार नियंत्रण पर होने वाले मजदूरी के खर्च में 80 फीसदी कमी लाने में सफल
रहे?हैं.राममूर्ति मिश्रा का कहना है कि पावर वीडर से गुड़ाई करने में प्रति घंटा 1 लीटर डीजल लगता है, जबकि मजदूरों से गुड़ाई कराने में 1 एकड़ में 25 मजदूरों की जरूरत पड़ती?है, जिस पर 5000 रुपए का खर्चा आता है.
इस तरह किसान मशीनों का इस्तेमाल कर के गन्ने के खेती को आसान व फायदेमंद बना सकते?हैं.गन्ने की खेती में काम आने वाले ट्रांसप्लांटर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस पते पर संपर्क कर सकते हैं: सूरत सिंह श्रीजी हैवी प्रोजेक्ट वर्क्स लिमिटेड, सुगर केंद्र क्राप सोलूसन ए 504, अंधेरी कुर्ला रोड, अंधेरी ईस्ट मुंबई-400059. इस बारे में पूछताछ करने के लिए मोबाइल नंबर 09416853266 पर संपर्क कर सकते हैं. Rural Innovation

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...