Multicrop Thresher: फसल की गहाई करने वाले इन यंत्रों को थ्रेशर के नाम से जाना जाता है. आज सामान्य थ्रेशर के मुकाबले आधुनिक बहुफसली थ्रेशर आ चुके हैं जिन्हें हम मल्टीक्रौप थ्रेशर (Multicrop Thresher) के नाम से जानते हैं.
जय गुरुदेव मल्टीक्रौप थ्रेशर : ‘कम लोड अधिक मढ़ाई अदा हो गई पाईपाई’. यह नारा इस थ्रेशर (Multicrop Thresher) को बनाने वाली कंपनी का है. कंपनी का कहना है कि हमारे थ्रेशर से निकले भूसे में अनाज बिलकुल नहीं जाता है. थ्रेशर से निकला अनाज साफसुथरा रहता है. थ्रेशर को बनाने में उम्दा किस्म का मैटीरियल और बैरिंग इस्तेमाल किया जाता है जो यंत्र को बेहतर बनाते हैं. थ्रेशर में लगने वाली बैल्ट भी अच्छी कंपनी की लगाई जाती है. इस थ्रेशर में रूटर, ड्रम व जाली की विशेष आकार की बनावट के कारण लोड बिलकुल नहीं पड़ता व फसल आसानी से खिंची चली जाती है. थ्रेशर के छनने में स्टील की बनी पुली लगी होती है जिस से टूटने की संभावना नहीं रहती है. थ्रेशर में लगी चादर विश्वस्तरीय कंपनी की प्रयोग की जाती है.
जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज व डीलरों द्वारा खेतों में ट्रायल की फ्री व्यवस्था है. थ्रेशर की एक सीजन की पूरी गारंटी भी दी जाती है. यह थ्रेशर 35 एचपी से ले कर 60 एचपी के ट्रैक्टरों के साथ जोड़ कर चलाया जाता है.
अधिक जानकारी के लिए जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज के मोबाइल फोन नंबर 91-9568880000 पर फोन करें या उन की वैबसाइट से जानकारी ले सकते हैं.
गिल एग्रो का मल्टीक्रौप थ्रेशर : यह कृषि यंत्र निर्माता भी खेती में काम आने वाले अनेक यंत्रों को बनाते हैं. पंजाब, हरियाणा राज्य में इन की मशीनें काफी पसंद की जाती हैं.
मल्टीक्रौप थ्रेशर का इन का जंबो मौडल है जो मजबूत प्लेटफार्म के साथ जुड़ा यंत्र है. इस थ्रेशर से अनेक फसलों का अनाज निकाला जा सकता है. पंजाब के मलौट में स्थित गिल एग्रो के फोन नंबर 91-1637-263352 या मोबाइल नंबर 9417066252 या 9317100008 पर बात कर के ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.
अमर मल्टीक्रौप थ्रेशर : 3 अलग मौडलों की अपनीअपनी खूबियां हैं:
अमर मल्टीक्रौप थ्रेशर (इंजन मौडल) : इस थ्रेशर में 10 एचपी का डीजल इंजन थ्रेशर यंत्र के साथ ही जुड़ा होता है. अलग से ट्रैक्टर को अन्य शक्ति स्रोत की जरूरत नहीं होती है. इस थ्रेशर में एक घंटे में 7 से 10 क्विंटल तक अनाज निकाला जा सकता है. इस यंत्र का वजन तकरीबन 750 किलोग्राम है.
अमर मक्का मल्टीक्रौप थ्रेशर (ट्रैक्टर मौडल) : इस मल्टीक्रौप थ्रेशर से मक्का, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, जई, गेहूं, धान वगैरह की आसानी से औसाई की जा सकती है. इसे 35 एचपी या उस से अधिक एचपी के ट्रैक्टर के साथ चलाया जाता है. यह यंत्र टायरयुक्त मजबूत प्लेटफार्म पर लगा है जिसे एक जगह से दूसरी जगह लाना व ले जाना आसान है. इस यंत्र का वजन तकरीबन 1,200 किलोग्राम है.
अमर मल्टीक्रौप थ्रेशर (बिजली मोटर/पावर टिलर से चलने वाला) : इस यंत्र से भी अनेक फसलों की ओसाई की जाती है. गेहूं 3 से 4 क्विंटल प्रति घंटे के हिसाब से निकलता है. इस थ्रेशर को चलाने के लिए बाहरी शक्ति की जरूरत पड़ती है जिस के लिए 8 एचपी इंजन या इलैक्ट्रिक मोटर की जरूरत होती है.
योद्धा मल्टीक्रौप थ्रेशर : सायको एग्रोटैक का योद्धा मल्टीक्रौप थ्रेशर अंतर्राष्ट्रीय मान्यता के साथ नई डिजाइन व तकनीक द्वारा बनाए गए हैं. योद्धा मल्टीक्रौप थ्रेशर मोटर, इंजन, ट्रैक्टर और हडंबा कटर मौडल में मौजूद हैं. ये मल्टीक्रौप थ्रेशर किसी भी ट्रैक्टर के साथ जोड़ कर चलाए जा सकते हैं.
योद्धा मल्टीक्रौप थ्रेशर के सभी पुरजे बदले जा सकते हैं और हर जगह आसानी से मिल जाते हैं. इस मल्टीक्रौप थ्रेशर से गेहूं, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, मटर, चना, सूरजमुखी, सरसों, तिलहन और दालों की गहाई आसानी से की जाती है.
इन के अलावा अनेक कृषि निर्माता जैसे सोनालिका थ्रेशर, दशमेश थ्रेशर, गोविंद थ्रेशर, प्रकाश थ्रेशर वगैरह हैं. आप अपनी सुविधानुसार अपने नजदीकी डीलर से अधिक जानकारी ले सकते हैं.





