Upcoming Weather. मौसम विभाग के अनुसार आज 3 जून को देश-भर के दर्जन-भर राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान आंधी, तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना है. आइए, जानते हैं विस्तार से मौसम का हाल.

आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है. इस दौरान 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान के चलते बड़े-बड़े पेड़-पौधे टूट सकते हैं. इसके अलावा कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी सूचना जारी की है.

इन राज्यों में होगी बारिश और आएगी आंधी

देश के 15 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. तेज रफ्तार से आंधी चलेगी और पूर्वी राज्यों में बिजली कड़कने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज 3 जून को भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है और तेज हवाओं का भी दौर जारी रह सकता है. आज दिल्ली के मौसम में नरमी रहेगी और तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों का जानें हाल

प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान में गिरावट होगी.

बिहार में मौसम का हाल

आने वाली 5 तारीख तक बिहार के पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान तेज रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

झारखंड का क्या रहेगा हाल

झारखंड के रांची, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू में आने वाले 3 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. तेज हवा और आंधी तूफान चलने की संभावना हैऔर तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम

आने वाले दिनों में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में बारिश-तूफानी की चेतावनी जारी की गई है और तेज हवा-आंधी चलने की संभावनाएं है. मौसम ठंडा रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी.

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और आंधी

आज से 5 जून तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है जारी. कई हिस्सों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं तापमान में गिरावट होगी.

पंजाब में भारी बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं राजस्थान में भी तेज हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं. मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा देश-भर के अनेक हिस्सों में मौसम में नरमी रहेगी. Upcoming Weather

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...