Vegetable Nursery. उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी में मात्र 1 रुपए में किसानों के लिए हो रही है पौध तैयार, जहां से मिलेंगे स्वस्थ पौधे और किसानों की होगी बंपर पैदावार. आइए जानते हैं, कहां के किसानों को मिलेगा इसका लाभ ?
उद्यान विभाग फिरोजाबाद द्वारा इस हाईटेक नर्सरी को तैयार किया गया है. इस नर्सरी में हर प्रकार की पौध को तैयार किया जा सकता है. इन दिनों मिर्च की पौध नर्सरी में तैयार की जा रही है, जिसमें शिमला मिर्च और हरी मिर्च को तैयार किया जा रहा है, इसलिए जो भी किसान इस का लाभ उठाना चाहें वे शिमला मिर्च और हरी मिर्च की पौध को तैयार करवा सकते हैं.
चुने अपना बीज, कराएं पौध तैयार
यहां के किसान सब्जी की खेती से लेकर अनाज की खेती करते हैं और इन दिनों बरसात का सीजन शुरू होने जा रहा है, इसलिए उससे पहले ही किसानों को पौध तैयार करनी होती है. लेकिन उद्यान विभाग की इस पहल से किसान अपनी पसंद का बीज चुनकर अपनी मर्जी की खेती कर सकते हैं.
इसके लिए किसान को उन्नत किस्म के बीज का चुनाव करना होगा जिससे अच्छी पौध तैयार हो सके और भरपूर पैदावार भी मिले.
मिर्च की खेती की शुरुआत
इस समय मिर्च की खेती के लिए किसान उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी से पौध को तैयार करा सकते हैं. इसके अलावा यहां शिमला मिर्च की भी खेती की जाती है. सरकारी नर्सरी में किसान अपना बीज देकर मात्र 1 रुपए के हिसाब से पौध तैयार करा सकते हैं.
फिरोजाबाद उद्यान विभाग द्वारा इस नर्सरी में हर प्रकार की पौध को तैयार किया जा सकता है. अभी किसान मिर्च की पौध को तैयार कर रहे हैं. विभाग की नर्सरी में भी पौध को तैयार किया जा रहा है जिसमें शिमला और हरी मिर्च को तैयार किया जा रहा है. जो भी किसान शिमला मिर्च और हरी मिर्च की पौध को तैयार कराना चाहते हैं वे बीज लाकर पौध डलवा सकते हैं. इसके लिए किसान को सिर्फ 1 रुपया प्रति पौधा देना होगा.
बिना बीज दिए मिलेगा 2 रुपए प्रति पौधा
जो किसान बिना बीज दिए पौध को लेना चाहते हैं तो उनके लिए भी सुविधा है. उन्हें 2 रुपए प्रति पौधा दर से राशि देनी होगी. नर्सरी में हाईटेक तरीके से मिर्च की पौध तैयार होती है.
बरसात से पहले मिर्च पौध की रोपाई
बरसात शुरू होने से पहले पौध की रोपाई शुरू करना फायदे का सौदा है, इसलिए जिन भी किसानों को पौध तैयार करवानी है वे देर न करें और उद्यान विभाग की नर्सरी में संपर्क कर पौध तैयार करवा लें, जिससे समय रहते पौध रोपाई हो सके.
उद्यान अधिकारी का कहना है कि नर्सरी में पौध की तैयारी शुरू हो चुकी है. किसान चाहें तो बीज लेकर आएं या फिर बीज से तैयार पौधा भी यहां से ले जाकर खेतों में रोपाई कर सकते हैं.





