Success Story. आज के समय में डेयरी व्यवसाय केवल दूध उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों के लिए आय का एक मजबूत और टिकाऊ माध्यम भी बन चुका है. आधुनिक तकनीक, बेहतर पशुपालन प्रबंधन और संसाधनों के सही उपयोग से किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के ये किसान चंद्र प्रकाश सिंह इसी सोच के प्रेरणादायक उदाहरण बन चुके हैं. उनकी इस पहल ने दुनिया में एक क्रांति की लहर पैदा कर दी है. इन्होंने पशुपालन को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ अपनाते हुए न केवल एक सफल डेयरी मॉडल तैयार किया, बल्कि गोबर गैस के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया. उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए फार्म एन फूड मीडिया ने उन्हें ‘बेस्ट डेयरी एनिमल कीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया है.

4 एकड़ की जमीन पर खड़ा किया सफल डेयरी मॉडल

इन्होंने सिर्फ 4 एकड़ जमीन पर एक अच्छा डेयरी फार्म बनाया और उसमें कई तरह की फसलों का उत्पादन किया. उनके पास लगभग 200 गाय हैं. उनकी डेयरी से हर रोज़ लगभग 1,000 लीटर दूध निकलता है. यह इस बात का प्रमाण है कि अगर पशुपालन को सही तरीके से किया जाए, तो यह किसानों के लिए एक अच्छा और बेहतर आय का स्रोत बन सकता है.

गोबर गैस से गांव को मिली नई पहचान

चंद्र प्रकाश सिंह सिर्फ डेयरी से जुड़े नहीं हैं. उन्होंने गोबर गैस के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया योगदान किया है. डेयरी से निकलने वाले गोबर का उपयोग करके उन्होंने बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा दिया. इससे गांव के कई घरों में चूल्हे जल रहे हैं. इससे रसोई में ईंधन की लागत कम हुई है. पर्यावरण की भी रक्षा हो रही है. जैविक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो रहा है. उनका यह मॉडल वेस्ट टू वेल्थ की सोच का शानदार उदाहरण है.

सतत कृषि और ग्रामीण विकास की मिसाल

चंद्र प्रकाश सिंह का मानना है कि पशुपालन सिर्फ दूध पैदा करने का जरिया नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद करता है. वे डेयरी से मिलने वाले गोबर का इस्तेमाल बायोगैस और जैविक खाद बनाने के लिए करते हैं, जिससे प्राकृतिक खेती और साफ-सुथरी ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है. उनके तरीके से किसानों को यह सीखने को मिलता है कि अगर अपने संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो अधिक पैसे कमाने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी की जा सकती है.

‘बेस्ट डेयरी एनिमल कीपर अवार्ड’ से सम्मानित

पशुपालन, डेयरी प्रबंधन और गोबर गैस के क्षेत्र में शानदार काम के लिए चंद्र प्रकाश सिंह को कई पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं। उनकी बड़ी उपलब्धियों को देखते हुए फार्म एन फूड मीडिया ने उन्हें ‘बेस्ट डेयरी एनिमल कीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया है. उनकी सफलता की कहानी दिखाती है कि कठिन परिश्रम से काम करना, नए तरीके अपनाना और संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना डेयरी व्यवसाय को न केवल फायदेमंद बना सकता है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव भी बन सकता है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...