Innovative Idea. आज के समय में जहां युवा नौकरी और शहर जाने की रेस में लगे है, वही दूसरी और ऐसे भी युवा है जिन्होंने खेती को ही अपनी आय का जरिया बना लिया हैं. उत्तर प्रदेश के रहने वाले किसान मंगला प्रसाद जिन्होंने अपनी मेहनत से खेती को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और की लाखो की कमाई. उनके काम को देखते हुए दिल्ली प्रेस फार्म एन फूड मीडिया ने उन्हें “बेस्ट यंग फार्मर अवार्ड” दिया है. इन्होने ने खेती के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन भी शुरू किया है, जिससे उन्होंने दूसरे किसानों के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश किया है. और अपनी खेती के दम पर लाखों रुपये की आमदनी की. अगर आप उनकी कहानी और खेती के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह लेख पढ़ें.

उन्नत कृषि तकनीकों की समृद्ध खेती

इन्होंने खेती में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया है. वे गेहूं, धान और सरसों जैसी फसलें उगाते हैं और समय-समय पर नई तरकीबें अपनाते हैं. इससे उनकी खेती में उत्पादन बढ़ता है और लागत कम होती है. वे मशीनों का उपयोग करके खेती को आसान और लाभदायक बना रहे हैं. उनका मानना है कि किसानों को भी समय के साथ नई चीजें सीखनी चाहिए, ताकि वे कम मेहनत में ज्यादा फसल पैदा कर सकें.

बागवानी में भी उत्कृष्ट योगदान

बागवानी में भी बहुत अच्छा काम किया है. वे फसल उगाने के साथ-साथ बागवानी से भी अपनी आय बढ़ाते हैं. उनके खेतों में अमरूद, आम, जामुन, बेल, कटहल, पपीता और बेर जैसे कई तरह के फलदार पेड़ हैं. इतने सारे फलों की खेती से उन्हें पूरे साल आय मिलती है और वे प्राकृतिक संसाधनों का भी अच्छा उपयोग कर पाते हैं. बागवानी के जरिए उन्होंने कृषि को और भी मजबूत और फायदेमंद बनाने का काम किया है.

पशुपालन एवं मधुमक्खी के पालन से अतिरिक्त आय

खेती के साथ-साथ ये पशुपालन और मधुमक्खी पालन भी करते हैं. इन सहायक व्यवसायों ने उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है. मधुमक्खियों के पालन से शहद उत्पादन के साथ फसलों में परागण भी बेहतर होता है, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ती है. वहीं पशुपालन से जैविक खाद उपलब्ध होने के कारण खेती की गुणवत्ता और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी सहायता मिलती है.

अन्य किसानों के लिए प्रेरणा

इन्होंने अपनी खेती के अलावा आसपास के किसानों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है. वे उन्हें नए और बेहतर तरीकों से खेती करने के लिए कहते हैं, जिससे उनकी फसलें अच्छी हों और उन्हें ज्यादा मुनाफा हो. कई किसान उनकी बात मानकर अपनी खेती में सुधार कर रहे हैं और अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं. मंगला प्रसाद को उनके काम के लिए कई बार सम्मानित किया गया है. यह दिखाता है कि अगर हम नई चीजें सीखें और मेहनत करें, तो खेती एक अच्छा और सम्मानजनक काम बन सकता है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...