Tree Plantation. “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान-2026 के अनुसार उद्यान विभाग ने पौधरोपण और पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया हैं. जानिए अभियान का मुख्य उद्देश्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सारी जानकारी.

उत्तर प्रदेश की सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत की है, जिसके तहत उद्यान विभाग में पौधरोपण और पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम में, अधिकारियों ने खुद पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में गहन जानकारियां दी. उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का अनुरोध किया, ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे.

उद्यान विभाग में पौधरोपण का हुआ भव्य आयोजन

सीतापुर के कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक और जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया. इस दौरान कई तरह के पौधे लगाए गए, जैसे आम, नीम, पीपल, बरगद, जामुन. पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया. मौजूद अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की है.

लोगो को मुफ्त में वितरित किये गए पौधे

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए गए. लोगों को अपने घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया. लोगों से कहा गया कि पौधे लगाना एक अच्छी शुरुआत है, लेकिन उनकी देखभाल और संरक्षण भी बहुत जरूरी है. अगर हम पौधों की ठीक से देखभाल करेंगे, तो वे भविष्य में पर्यावरण को सुरक्षित रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

अभियान बना प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतिक

जिला उद्यान अधिकारी राज श्री ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है. यह हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि, अगर हर नागरिक अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा योगदान होगा और एक मिसाल बनेगी.

देशभर में चल रहा है वृक्षारोपण का महाअभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने का अभियान चल रहा है. वन, उद्यान, ग्राम विकास, पंचायती राज, शिक्षा और अन्य विभागों के साथ मिलकर करोड़ों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाना है. साथ ही, जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभावों को कम करना, जमीन के नीचे के पानी को बचाना और विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तुओं और पौधों की विविधता को बढ़ाना है.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी रहे मौजूद

इस मौके पर राजेश शुक्ला, जया सिंह और उद्यान विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी और महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे. सभी ने इस अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया. इस कार्यक्रम के जरिए पर्यावरण की रक्षा को लोगों की भागीदारी से जोड़ने और समाज में अधिक हरियाली लाने का आग्रह किया गया.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...