Organic Rice Variety-

पहाड़ी क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है. भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने धान की एक नई किस्म विकसित (की है. इस किस्म का नाम VL धान 160 है.

यह किस्म खासतौर पर पहाड़ों में वर्षा आधारित उपराऊ जेठी धान और जैविक खेती के लिए बनाई गई है.

कितनी ज्यादा होगी पैदावार?

जैविक खेती में इस किस्म की औसत उपज 2321 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर देखी गई है. यह पुरानी किस्म विवेक धान 154 से 18.37 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं VL धान 156 से 10.78 प्रतिशत ज्यादा उपज देती है.

कैसे तैयार की गई यह किस्म और क्या है खासियत ?

इस किस्म को VL 7620 और VL 8801 के द्वारा विकसित किया गया है. इसके पौधों की ऊंचाई 90 से 95 सेंटीमीटर होती है. पौधे ज्यादा ऊंचे नहीं होते, सीधे खड़े रहते हैं और गिरते नहीं हैं.

रोग और कीटों से लड़ने में ताकतवर:

यह किस्म कई बीमारियों और कीटों के खिलाफ मजबूत पाई गई है. जैसे पत्ती और बाली झौंका, भूरी चित्ती, पर्णच्छद विगलन, पत्ती लपेटक और तना बेधक जैसे रोगों के प्रति इसमें प्रतिरोधक क्षमता है.

चावल की गुणवत्ता भी बेहतर:

इस किस्म के चावल की गुणवत्ता भी अच्छी है. इसमें 82 प्रतिशत छिलका उतरता है. 74 प्रतिशत चावल की रिकवरी होती है और 58 प्रतिशत साबुत चावल मिलता है. इसके दाने लंबे और मोटे होते हैं.

पहाड़ी क्षेत्रों में जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए यह किस्म एक अच्छा विकल्प बन सकती है. Organic Rice Variety

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...