Bharat Pashudhan Portal-

सरकार शुरू करने जा रही पशुओं का ‘ई-बाजार’ , जहां घर बैठे एक क्लिक पर पशुपालक खरीद सकेंगे अपना मनपसंद दुधारू पशु और बिचौलियों से मिलेगा छुटकारा.

अच्छी नस्ल की भैंस खरीदने के लिए पंजाब-हरियाणा और देसी गाय के लिए राजस्थान-गुजरात तक का सफर करने वाले किसान पशुपालकों के लिए बड़ी खबर है.अब उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है.

‘भारत पशुधन पोर्टल’ पशुओं का ई-बाजार (E-Bazaar):
इस पोर्टल पर पशुपालक घर बैठे ही देश के किसी भी कोने से गाय, भैंस, बकरी समेत अन्य पशु खरीद और बेच सकेंगे.

कैसे काम करेगा पशुओं का ई-बाजार?

यह कोई साधारण वेबसाइट नहीं, बल्कि इस पर पशुओं का पूरा लेखजोखा होगा. पशुपालक को अपने पशु को बेचने के लिए उसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

पशु की पूरी जानकारी: पशु की फोटो के साथ उसकी उम्र, नस्ल, कितने ब्यांत (कितनी बार बच्चा दिया) है, और पशु कितना दूध देता है इस सबकी जानकारी इस पोर्टल पर होगी.

टैग में पशु की यूनिक आईडी होगी:
हर पशु के कान में लगा टैग ही उसका आधार कार्ड होगा. इसी टैग नंबर से उसकी पूरी जानकारी और टीकाकरण का रिकॉर्ड भी पोर्टल पर दिखेगा, जिससे धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं होगी.

मनपसंद पशु का चुनाव आसान :
खरीदार देश के किसी भी हिस्से में हो, वह कहीं से अपना मनपसंद नस्ल का पशु सर्च कर खरीद सकता है या उसके बारे में पूरी जानकारी ले सकता है.
जैसे ‘साहीवाल गाय’ या ‘मुर्रा भैंस’, ’20 लीटर दूध वाली ‘ – सर्च करके अपना मनपसंद पशु चुन सकता है.

पशुपालकों को क्या फायदा मिलेगा?

बिचौलियों से छुटकारा: ई-बाजार में सीधा पशुपालक से पशुपालक का संपर्क होगा, जिससे बेचने वाले को अच्छी कीमत और खरीदने वाले को वाजिब दाम पर पशु मिल सकेगा.

समय और पैसे की बचत होगी:
अगर पशुपालक कहीं दूर से पशु खरीदकर लाता है, तो पशु लाने ले जाने में ट्रांसपोर्ट का भी खर्च होता है. इसके अलावा पशुपालक के पशुमंडी में जाना ,रहने-खाने का खर्च भी खर्चा आता है, उस की भी बचत होगी.

सही नस्ल की गारंटी, नहीं मिलेगा धोखा: पोर्टल पर सरकार की देखरेख में पशु की सही जानकारी मिलेगी, जिससे किसान या पशुपालक के साथ धोखा नहीं हो सकेगा.

सरकार करेगी निगरानी:
सरकार सिर्फ पोर्टल बनाकर नहीं छोड़ेगी, बल्कि इसकी पूरी निगरानी करेगी.
गांव स्तर पर पशु सखी और विभाग के कर्मचारियों द्वारा हर पशुपालक की ID और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा और पशुओं का लेखजोखा वेरिफाई किया जाएगा. उसके बाद ही इस पोर्टल पर पशु के बारे में सही जानकारी डाली जाएगी.

इस तरह से देश में किस नस्ल के कितने पशु हैं, इसका सटीक डेटा भी तैयार होगा, जिससे सरकार को भविष्य में पशुपालन से जुड़ी योजनाएं बनाने में भी मदद मिलेगी. Bharat Pashudhan Portal

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...