Dairy Farmers Profit: हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेयरी क्षेत्र को अधिक मुनाफेदार बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे डेयरी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों का, पशुपालकों का मुनाफा बढ़ना तय है.
दूध के मिलेंगे अधिक दाम
सरकार ने दूध खरीद की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके अलावा दूध के उत्पादन के लिए राज्य सरकार द्वारा खास प्रोत्साहन भी दिया जाएगा.
यह हैं खास सौगातें, 100 रुपए लीटर तक मिलेंगे दूध के दाम
* गाय के दूध की खरीद 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई. अब 51 रुपए की जगह 61 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेंगे दाम.
* भैंस के दूध की कीमतें भी 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गईं. अब 61 रुपए प्रति लीटर की जगह कीमत 70 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.
प्रीमियम दूध 100 रुपए लीटर
उच्च गुणवत्ता वाले और देशी नस्ल पर आधारित डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य दुग्ध संघ के जरिए दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदा जाएगा. राज्य सरकार की इस पहल से किसानों को प्रीमियम दूध के प्रति रुझान बढ़ेगा और पशुपालकों की आमदनी अधिक बढ़ेगी.
प्रोत्साहन राशि भी बढ़ी
सरकार द्वारा दूध पर मिलने वाले ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ प्रोत्साहन को 3 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है.
इसके अलावा अनेक योजनाएं हैं जो फायदा देने का काम करेंगी, जैसे –
डेयरी समितियों को मिलेंगे वाहन
-दूध खरीद समय से हो सके और उसको प्लांट तक पहुंचने में देरी न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा डेयरी समितियों को वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे.
-डेयरी के बुनियादी ढांचे और निजी भागीदारी को समर्थन देने के लिए विभागीय योजनाओं के तहत 65 प्रतिशत की पूंजीगत सब्सिडी भी दी जाएगी.
चरवाहों के लिए भी योजनाएं
* सरकार द्वारा चरवाहों को भी योजनाओं का लाभ मिलेगा.
* भेड़बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे, जिससे पारंपरिक रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.
* ऊन के लिए 100 रुपए प्रति किलोग्राम की ‘समर्थन मूल्य’ की घोषणा की है.
हिमाचल सरकार की इन सभी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को मजबूती देना, किसानों की आय बढ़ाना और राज्य में डेयरी कारोबार को बढ़ावा देना है.





