भारत में Kiwi की मादा किस्में हेवर्ड, एबौट, एलीसन, ब्रूनो व मौंटी और नर किस्में तोमुरी, एलीसन व मटुआ हैं. हेवर्ड किस्म दुनियाभर में मशहूर है.

हेवर्ड : इस के फल बड़े व अंडाकार होते हैं. यह किस्म देर से फलती है. इस के फल खास खुशबू और मिठास के लिए जाने जाते हैं. फलों की स्टोरेज कूवत 4-6 महीने तक होती है. ऊंचाई वाले इलाकों में इस को आसानी से उगाया जा सकता है.

एबौट: इस किस्म के फल छोटे लेकिन एलीसन से बड़े और मोटे होते हैं. इस में फूल व फल 2-3 के गुच्छों में लगते हैं और पैदावार ज्यादा होती है. यह जल्दी तैयार होने वाली किस्म है. इसे कम या मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी लगाया जा सकता है.

एलीसन: इस किस्म के फल मध्यम आकार के और दोनों सिरों पर थोड़े चपटे होते हैं. इस की पैदावार और मिठास दूसरी किस्मों से ज्यादा होती है. यह सब से पहले पक कर तैयार हो जाती है. यह किस्म कम व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों के लिए अच्छी है. हमारे देश के लिए यह सब से अच्छी किस्म है.

बू्रनो: इस के फल हेवर्ड से कुछ छोटे होते हैं. लेकिन एलीसन व एबौट से बड़े होते हैं. इस के फल एक ओर से नुकीले होते हैं. दूसरे फलों के मुकाबले इस में ज्यादा विटामिन सी व अम्ल होता है. इस को निचली पहाडि़यों में भी उगाया जा सकता है.

मौंटी: इस के फल एलीसन व एबौट जैसे होते हैं, लेकिन दोनों सिरे चौड़े होते हैं.

तोमुरी: इस में फूल हेवर्ड से पहले आ जाते हैं, लेकिन यह सब से सही परागण किस्म पाई गई है.

मटुआ: इस में फूल गुच्छों में आते हैं औैर फूलों का आना काफी समय तक होता रहता है. यह अगेती व मध्यम फूलों वाली मादा किस्मों जैसे एलीसन, एबौट व ब्रूनो वगैरह के परागण के लिए सही किस्म है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...