Task for August. धान की रोपाई के बाद खेतों की मजबूत मेंड़ बंदी करें, ताकि बारिश का पानी खेत से बाहर न निकलने पाए. पछेती किस्म की रोपाईर् वाले खेतों में जिन जगहों पर पौधे मर गए हों, वहां उसी किस्म के नए पौधे दोबारा रोप दें. खेत में पानी का लेवल 3 से 5 सेंटीमीटर बनाए रखें. नाइट्रोजन की पहली एकचौथाई मात्रा कल्ले फूटते समय यूरिया खाद के तौर पर डालें.
* मूंगफली की फसल में खुरपी से खरपतवारों को खत्म कर दें. खेत में दीमक का असर दिखाईर् दे, तो दवा का इस्तेमाल करें. मूंगफली की टिक्का बीमारी की रोकथाम के लिए खड़ी फसल पर जिंक मैग्नीज कार्बामेट दवा का छिड़काव करें.
टिक्का बीमारी से पत्तियों पर हलके भूरे रंग के गोल धब्बे बनने लगते हैं, जिन के चारों ओर निचली सतह पर पीले धब्बे घेरे होते हैं. बीमारी का असर ज्यादा बढ़ने पर तने, शाखा, फल पर भी ये धब्बे बनना शुरू हो जाते हैं.
* मक्के में नर मंजरी निकलते समय नाइट्रोजन की सप्लाई के लिए 70-80 किलो यूरिया खाद प्रति हेक्टेयर की दर से इस्तेमाल करें. मक्का में पत्ती लपेटक कीट की रोकथाम के लिए कार्बंडाजिम 50 दवा का इस्तेमाल करें.
* दाने वाली बाजरे की फसल वाले खेतों में निराईगुड़ाई कर खरपतवार को खत्म करें. बोआई किए हुए एक महीना बीत गया है, तो नाइट्रोजन की आपूर्ति के लिए यूरिया खाद का इस्तेमाल करें. बारिश का फालतू पानी खेत से बाहर निकालें. बीमारी व कीट पर खास ध्यान रखें. अगर किसी बीमारी या कीट का प्रकोप फसल पर दिखाई दे, तो कृषि वैज्ञानिकों से संपर्ककरें.
* जल्दी पकने वाली उड़द की किस्में जैसे टाइप-27, टाइप-65, पंत उड़द-19, पंत उड़द-30, पंत उड़द-35, नरेंद्र-1 का चुनाव बोआई के लिए करें. एक हेक्टेयर की बोआई के लिए 12 से 15 किलो बीज इस्तेमाल करें. बीज को बोने से पहले थीरम या कार्बंडाजिम दवा से उपचारित करें.
* मूंग की अगेती किस्मों की बोआई करें. मूंग की जल्दी पकने वाली किस्में पंत मूंग-2, पंत मूंग-3, पंत मूंग-4 व नरेंद्र मूंग-1 हैं. बोआई से पहले खेत को अच्छी तरह तैयार करें.
* आम के बागों से फलों की तुड़ाईर् के बाद पेड़ों की बीमारी वाली और फालतू शाखाओं की कटाईछंटाईर् करें. बीमार व सूखी टहनियों को काट कर जला दें. जवान पेड़ों में 5 सौ ग्राम नाइट्रोजन प्रति पेड़ की दर से इस्तेमाल करें.
नए बाग लगाने का काम इस महीने पूरा कर लें. अपने इलाके व आबोहवा को ध्यान रख कर ही बढि़या किस्मों के पौधे लगाएं.
* फलों वाले बागों में पेड़ों के थालों की साफसफाई करें. नीबू, संतरा या माल्टा वगैरह के बागों में कीट व बीमारी की रोकथाम के उपाय अपनाएं. आम, अमरूद, केले के नए बाग लगाने के लिए पौधे भरोसेमंद नर्सरी से खरीदें. पौधे कृषि विश्वविद्यालयों के हार्टीकल्चर विभाग या जिला हार्टीकल्चर विभाग से भी खरीदे जा सकते हैं. Task for August





