Protect crops from wild animals-

आज के समय जंगली जानवरों से फसल को बचाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती है. आमतौर पर नीलगाय, जंगली सूअर और दूसरे अन्य जानवर खेत में घुस कर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में फसल सुरक्षा के लिए अनेक उपकरण आज बाजार में उपलब्ध हैं. ऐसा ही एक आटोमैंटिक घूमती लाइट उपकरण है जो फसल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा देने का काम करता है.

360 डिगरी घूम कर देती है रोशनी

यह लाइट लगातार 360 डिगरी यानी चारो ओर घूमती है और इस की रोशनी काफी दूर तक पहुंचती है. कुछ मौडलों में रोशनी के बारबार चालू और बंद होने की सुविधा भी होती है. रात में अचानक घूमती हुई रोशनी देख कर कई जंगली जानवर खेत से दूर भाग जाते हैं. हालांकि, इस का असर हर तरह के जानवर पर एकजैसा हो, यह जरूरी नहीं है.

रात में खेत पर काम करना आसान

रात में सिंचाई या दूसरे कृषि कार्य करते समय भी यह लाइट काफी उपयोगी हो सकती है. खेत में रोशनी रहने से किसान को काम करने में सुविधा होती है. रोशनी होने की वजह से अन्य कामों में भी सुविधा होती है.

10 से 12 घंटे तक बैटरी बैकअप

इस तरह की कुछ रिचार्जेबल लाइटों में लिथियम बैटरी दी जाती है. जानकारी के अनुसार, मौडल और इस्तेमाल के आधार पर बैटरी तकरीबन 10 से 12 घंटे तक चल सकती है. एक बार चार्ज करने के बाद लाइट को जरूरत के अनुसार खेत, बगीचे, घर या दूसरी जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ मौडलों में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी मिलती है.

जरूरत के अनुसार करें इस्तेमाल

अगर लाइट को लगातार घूमते हुए नहीं रखना है तो कुछ मौडलों में इसे एक दिशा में स्थिर करने की सुविधा भी होती है. इसी तरह बारबार चालूबंद होने वाली रोशनी को भी जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है. एक तरफ या दोनों तरफ की रोशनी बाजार में इस तरह की लाइट अलगअलग डिजाइन और क्षमता में उपलब्ध हैं.

कुछ मौडलों में एक तरफ रोशनी होती है, जबकि कुछ में दोनों तरफ लाइट दी जाती है. किसान अपनी जरूरत और खेत के आकार के अनुसार मौडल का चुनाव कर सकते हैं.

एसी और डीसी दोनों विकल्प

ये लाइटें अलगअलग पावर विकल्पों में उपलब्ध होती हैं. कुछ मौडल सीधे बिजली यानी एसी से चलते हैं, जबकि कुछ रिचार्जेबल बैटरी से चलाए जा सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि लाइट का इस्तेमाल कहां और कितनी देर के लिए करना है. उसी के अनुसार यंत्र को खरीदें.

घर, दुकान और पार्क में भी उपयोग

इस का इस्तेमाल केवल खेतों तक सीमित नहीं है. घर, औफिस, दुकान, पार्क और सोसाइटी जैसे स्थानों पर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. बिजली जाने पर रिचार्जेबल मौडल आपातकालीन रोशनी के रूप में भी काम आ सकता है. हलकी बौडी वाले मौडल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होता है.

इस यंत्र से रात में घूमती और बदलती रोशनी से खेत या परिसर में लगातार हलचल जैसा माहौल बनता है. इस से जंगली जानवरों को दूर रखने में मदद मिलती है. हालांकि, इसे जंगली जानवरों से बचाव की पूरी गारंटी भी नहीं माना जाना चाहिए. जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक प्रकोप है, वहां तारबंदी और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय भी अपनाने चाहिए.

खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

आटोमैटिक घूमती लाइट खरीदते समय उस की रोशनी की दूरी, बैटरी क्षमता, वास्तविक बैटरी बैकअप, घूमने की सुविधा, मौसम और पानी से बचाव, बौडी की मजबूती और वारंटी जैसी बातों की जांच जरूर करें. खेत में लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए ऐसा मौडल चुनना बेहतर है जो धूल और नमी से सुरक्षित हो.

कुलमिला कर, आटोमैटिक घूमती लाइट खेत, बगीचे और घर के लिए रोशनी के साथ अतिरिक्त सुरक्षा देने वाला उपयोगी उपकरण हो सकती है. सही जगह पर इस का इस्तेमाल करने से रात में काम करना आसान होने के साथ फसल की सुरक्षा में भी कुछ मदद मिल सकती है.

यंत्र के बारे में अधिक जानकारी के लिए डीएस राजपुरोहित के मोबाइल नंबर 8619477395 पर संपर्क कर सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...