Science-

भारत की आजादी के समय के हालात ये थे कि गेहूं की रोटियां तो रिश्तेदारों के लिए ही बना करती थीं. बुजुर्गों की मानें तो गांवों में किसान सुबहशाम दलिया खाया करते थे. उन्हें रोटियां एक समय दोपहर में ही मिला करती थीं.

ज्यादातर लोग मोटे अनाज यानी ज्वार, बाजरा, मक्का या चना जैसी चीजें ही खाया करते थे. इतना ही नहीं जिस खेत में आज 30 क्विंटल अनाज पैदा होता है, उस में आजादी के समय 4 क्विंटल अनाज पैदा होता था.

सरकार ने अनेक गोदाम बनवाए हैं, लेकिन भंडारण के लिए गोदामों की कमी की वजह से 38 फीसदी अनाज हर साल सड़ कर खराब हो जाता है.

आजादी के समय लारमा रोजो और सुनहरा 64 जैसी एकदो किस्में ही पूरे देश में उगाई जाती थीं. जिन की उपज बेहद कम होती थी. डा. एमएस स्वामीनाथन ने काफी प्रयास कर के मैक्सिको के डा. बारलाग से कुछ कम लंबाई वाली गेहूं की किस्मों के बीज मंगवा कर कुछ खास इलाकों में उन्हें बोया. मैक्सिको से बीजों की पहली खेप साल 1963 में मिली. इन की खेती सब से पहले दिल्ली के नजदीक हरियाणा जैसे राज्यों में की गई.

शुरुआती तौर पर इन किस्मों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा, लेकिन हमारे वैज्ञानिकों ने इन में कुछ सुधार कर के इन्हें भारतीय हालात के हिसाब से उपजाऊ बना लिया. इन किस्मों के परिणाम अच्छे मिलने के साथ ही कुछ सालों में ये पूरे देश में फैल गईं. इन बीजों के आने से पहले गेहूं की उपज 1 टन प्रति हेक्टेयर मिलती थी, जो नए बीजों से बढ़ कर 5 टन तक होने लगी. कुछ जागरूक किसानों ने बीज के कारोबार निजी क्षेत्रों में जमा कर प्रगतिशील लोगों तक नई किस्मों की पहुंच को आसान कर दिया. इस के साथ ही रिश्तेदारों के लिए बनने वाली गेहूं की रोटी हर किसान के यहां बनने लगी.

आज अनाज का उत्पादन बढ़ाने के बाद वैज्ञानिक नईनई किस्मों के विकास में लग गए, इन में इस तरह के प्रयोग भी किए जाने लगे कि किस्में ऐसी हों, जिन में रोग कम लगें. यानी रोग प्रतिरोधी किस्मों को लगाया जाने लगा.

बौनी, रोग रोधी, ज्यादा कल्ले देने वाली, पोषण युक्त किस्मों के आने से देश में खाद्य सुरक्षा का सपना साकार होने लगा. इन में अब हाईब्रिड बीजों ने क्रांति ला दी है. साल 1990 में देश में आए इंडो अमेरिकन कंपनी के पहले टमाटर के हाइब्रिड बीज के बाद तो सैकड़ों कंपनियों के एक से एक बेहतरीन बीज बाजार में मौजूद aहैं.

अब बहस चल रही है जीएम फसलों पर यानी जेनेटिक मौडीफाइड क्रौप पर. वे फसलें जिन में जीन परिवर्तित कर के रोग संक्रमण वगैरह पर खर्च होने वाले करोड़ोंअरबों रुपयों के साथ मानव स्वास्थ्य को इन के बुरे असर से बचाया जा सके.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...