‘लखपति दीदी’ योजना की बेहद सफलता के बाद अब सरकार ‘शी मार्ट्स’ खोलेगी, She Marts जिनके जरिए ग्रामीण महिलाएं अब खुद का व्यापार करेंगी और अपने ‘मॉल’ चलाएंगी. जानिए कैसे?

केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ गांव-देहात की अनेक महिलाएं उठा रही हैं और अन्य महिलाओं को भी जोड़कर उनकी भागीदारी बढ़ा रही हैं. हाल ही में बजट में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सकारात्मक कदम उठाया गया है.

क्या है योजना

केंद्र सरकार की ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत आज अनेक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं. इस योजना के सकारात्मक पहलू मिलने के बाद अब महिलाएं मॉल भी चलाएंगी. जी हां, अब ग्रामीण महिलाओं का कल्याण सिर्फ ‘कर्ज आधारित आजीविका’ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को बराबर की भागीदार और अपने कारोबार की मालिक बनाना है. इस दिशा में ‘शी मार्ट्स’ (सेल्फ हेल्प आंत्रप्रेन्योर मार्ट्स) की स्थापना की जा रही है. She Marts

क्या है ‘शी मार्ट्स’

‘शी मार्ट्स’ ऐसे खुदरा बाजार (रिटेल आउटलेट्स) होंगे, जिन्हें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं चलाएंगी. सरकार इन्हें ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में बनाएगी जहां महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी. इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को बिचौलियों के चंगुल से बाहर निकालकर उनकी आमदनी बढ़ाना है.

इन मार्ट्स के जरिए स्थानीय उत्पादों को ‘ब्रांड’ के रूप में पहचान मिलेगी और उन्हें बाजार ही नहीं, बल्कि आधुनिक उपकरण और ब्रांडिंग सपोर्ट भी मिलेगा.

‘शी मार्टस’ के जरिए महिलाएं भरेंगी सफलता की उड़ान She Marts

महिलाओं को अब ड्रोन उड़ाने के साथ-साथ उनके रखरखाव व सुधार की भी ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए महिला उद्यमियों की नया दल तैयार होगा. इतना ही नहीं, महिलाओं को एलईडी बल्ब असेंबल करने और बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे वे अपने गांवों में छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगा सकेंगी. She Marts

सरकार को ‘शी मार्ट्स’ का विचार ‘लखपति दीदी’ की सफलता से मिला. अब ‘शी मार्ट्स’ उस काम को आगे बढ़ाएगा.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...