अंगद डीजल हल (Angad Diesel Plough) एक सैल्फ-प्रोपेल्ड मशीन है. मतलब यह खुद अपने इंजन से चलती है, इसे बैलों से या ट्रैक्टर से खींचना नहीं पड़ता. यह खासतौर पर उन किसानों के लिए बनाई गई है जिन के पास कम जमीन है, छोटा खेत है या जो बागबानी, सब्जी की खेती करते हैं और जहां बड़ा ट्रैक्टर नहीं जा सकता.
इस से क्याक्या काम होते हैं?
-खेत की पहली जुताई और मिट्टी को भुरभुरा करना.
-खड़ी फसल में 2 लाइनों के बीच की निराईगुड़ाई करना.
-खरपतवार को जड़ से निकालना.
-खाद और मिट्टी को आपस में मिलाना.
कितने मौडल में आता है यह यंत्र
यह डीजल हल 2 मौडल में आता है. दोनों ही डीजल इंजन वाले यंत्र हैं.
-अंगद 4.5 डीएच मौडल (छोटा मौडल).
-अंगद 8.0 डीएच मौडल (बड़ा मौडल).
किसानों के लिए क्यों है फायदेमंद?
-जैंडर फ्रेंडली : वजन कम होने और हैंडल पर ही सारे कंट्रोल होने से महिला किसान भी इसे आसानी से चला सकती हैं.
-पौकेट फ्रेंडली : डीजल बहुत कम खाती है इसलिए तेल का खर्चा बचाती है.
-स्पैशल एप्लीकेशन : यह खासतौर पर इंटरकल्टीवेशन और वीडिंग यानी निराईगुड़ाई के लिए बनाई गई है.
-हर जगह चलेगी : जहां बड़ा ट्रैक्टर नहीं जा सकता, वहां तंग जगहों पर और गीले खेत में भी यह काम करता है.
यह सिर्फ वीडर नहीं, मल्टीफंक्शनल यंत्र है
असल में यह सिर्फ निराईगुड़ाई ही नहीं करता, बल्कि इस में इंजन के साथ अलगअलग अटैचमैंट लगा कर खेती के अनेक काम किए जा सकते हैं, जैसे :
-रोटावेटर ब्लेड से जुताई और भुरभुरी मिट्टी बनाने का काम करता है.
-कल्टीवेटर से निराईगुड़ाई का काम करता है और लाइन में लगाई गई फसलों के लिए बहुत लाभकारी है.
-इस यंत्र में अगर सीड ड्रिल जोड़ दिया जाए तो यह बीज बोआई का भी काम करता है.
-स्प्रेयर पंप का अटैचमैंट करने पर खेत में कीटनाशक या अन्य दवा छिड़काव भी किया जा सकता है.
-वाटर पंप से सिंचाई करना इस यंत्र से बहुत आसान है.
-इस अंगद यंत्र के साथ अगर रिपर यंत्र जोड़ दिया जाए तो फसल कटाई का काम आसान होता है.
-इस में छोटी ट्रॉली जोड़ कर सामान ढोने का भी काम कर सकते हैं, इसीलिए कंपनी इसे टोटल सोल्यूशन फौर स्माल फार्म्स कहती है.
जैंडर फ्रैंडली और पहाड़ों का राजा
कंपनी के अनुसार इस का डिजाइन इतना स्टेबल है कि यह 45 डिगरी तक की चढ़ाई पर भी काम करता है. इसी वजह से यह लेहलद्दाख तक के किसानों में पौपुलर है और महिलाएं भी इसे औपरेट कर लेती हैं.
कीमत और सब्सिडी
बाजार में इस की कीमत 75,000 से 95,000 रुपए के बीच है. अधिकतर राज्यों में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत इस पर 40 फीसदी से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलती है.
यंत्र के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप फोन नंबर: 7042296776 पर या कंपनी की वैबसाइट www.dieselhal.com पर अधिक जानकारी ले सकते हैं.





