हंसिया जैसी आसान कटाई, तेज रफ्तार और बिना ईंधन से चलने वाला फसल कटाई यंत्र (Farm Machinery) जो अनेक तरह की फसलों की कटाई कर सकता है.

कई फसलों की करे कटाई

फसल कटाई के लिए किसानों को अकसर मजदूरों पर निर्भर रहना पड़ता है. ऐसे में विकल्प साइथ छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक अलग तरह का कटाई यंत्र है.

एक आदमी, दस गुना काम

कंपनी के अनुसार, इसे एक व्यक्ति आसानी से चला सकता है और यह कम समय में कटाई का काम पूरा करने में मदद करता है. यंत्र को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसान खड़े हो कर तेजी से फसल काट सके.

क्या है ‘विकल्प’?

विकल्प के अनुसार, इस का 55 सैंटीमीटर का ब्लेड कई फसलों की कटाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इन में प्रमुख रूप से गेहूं, धान, बरसीम, हरा चारा, चना, मूंग, उड़द और मेंथा शामिल हैं. इस के अलावा घास और हरी खरपतवार काटने में भी इस का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कंपनी के अनुसार, छोटे और चारे वाली फसलों में इस की गति सामान्य हंसिया की तुलना में काफी अधिक हो सकती है. वहीं गेहूं और धान जैसी लंबी फसलों में करीब एक एकड़ तक कटाई एक दिन में करने की क्षमता बताई गई है. लंबी फसल में 2 लोगों के साथ एक एकड़ काट कर उसे व्यवस्थित करने की सुविधा भी कंपनी बताती है. इस कतई यंत्र की कार्य क्षमता फसल, खेत और काम करने वाले व्यक्ति पर भी निर्भर करेगी.

न पैट्रोल, न डीजल, न बैटरी चार्ज कर चले यंत्र

इस यंत्र में इंजन या मोटर नहीं है, इसलिए पैट्रोलडीजल का खर्च नहीं आता. कंपनी इसे शून्य परिचालन लागत वाला यंत्र बताती है. ब्लेड की धार को बनाए रखने के लिए शार्पनिंग किट भी दी जाती है, जिस से किसान घर पर ही इस की देखभाल कर सकता है.

2 एकड़ कटाई में कीमत वसूल

कंपनी का कहना है कि 2 एकड़ फसल कटाई में इस की कीमत वसूल हो जाती है, इसलिए छोटे किसान इसे केवल अपनी खेती के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के किसानों के खेतों में कटाई कर के अतिरिक्त आमदनी के साधन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

कितनी कीमत है यंत्र की?

इस यंत्र की अलगअलग किट उपलब्ध हैं. स्टैंडर्ड साइथ किट 8,500 रुपए और प्रीमियम किट 9,500 रुपए की बताई गई हैं. मिनी किट की कीमतें 6,000 रुपए और 7,000 रुपए से शुरू होती हैं. यंत्र की कीमत की नवीनतम जानकारी के लिए संपर्क करें.

विकल्प के मोबाइल नंबर 9695544551, ईमेल : info@vikalp.tech या वैबसाइट : www.vikalp.tech पर अधिक जानकारी ले सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...