डेयरी व्यवसाय करने वाले पशुपालकों के लिए मिल्किंग मशीन (Milking Machine) एक उपयोगी उपकरण है. इस की मदद से गाय और भैंस का दूध आसानी से निकाला जा सकता है. पहले जहां पशुओं का दूध निकालने में काफी समय और मेहनत लगती थी, वहीं अब मशीन से यह काम कम समय में किया जा सकता है. खास बात यह है कि एक ही मशीन से गाय और भैंस दोनों का दूध निकाला जा सकता है.
वैक्यूम तकनीक से निकलता है दूध
मिल्किंग मशीन वैक्यूम तकनीक पर काम करती है. इसमें पशु के थनों पर विशेष कप लगाए जाते हैं. मशीन का मोटर और वैक्यूम पंप दूध निकालने का काम करते हैं. दूध पाइप के जरीए सीधे स्टेनलैस स्टील की बालटी में पहुंचता है. इस से हाथों से दूध निकालने की मेहनत कम होती है और दूध को साफ तरीके से एकत्र करने में मदद मिलती है.
30 लीटर की बालटी और 1 एचपी मोटर
यूनिवर्सल एग्रो प्रोडक्ट्स की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, इस मिल्किंग मशीन में 30 लीटर क्षमता की स्टेनलैस स्टील बालटी और 1 हौर्स पावर की कौपर मोटर दी गई है. मशीन में पहिए भी लगे हैं, जिस से इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है.
कंपनी के मुताबिक, मशीन में दूध निकालने की व्यवस्था के साथ वैक्यूम गेज और अन्य जरूरी उपकरण भी दिए गए हैं. मशीन की बालटी स्टेनलैस स्टील की होने से इस की सफाई करना आसान रहता है. कंपनी ने मशीन पर एक साल की वारंटी का दावा किया है.
पशुपालकों को होंगे कई फायदे
मिल्किंग मशीन का सब से बड़ा फायदा दूध निकालने में लगने वाले समय और मेहनत को कम करना है. जिन पशुपालकों के पास कई गायभैंस हैं, उन के लिए यह मशीन काफी उपयोगी हो सकती है. इस से दूध निकालने का काम व्यवस्थित तरीके से किया जा सकता है.
हालांकि मशीन का सही इस्तेमाल और नियमित सफाई जरूरी है. दूध निकालने से पहले पशु के थनों को साफ करना चाहिए. मशीन के कप, पाइप और बालटी को हर बार इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोना चाहिए. इस से दूध की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है.
खरीद से पहले इन बातों का रखें ध्यान
मिल्किंग मशीन खरीदते समय मोटर की क्षमता, वैक्यूम पंप, बालटी की गुणवत्ता, बिजली की खपत और वारंटी की जानकारी जरूर लें. मशीन की सर्विस और मरम्मत की सुविधा के बारे में भी पूछें. पशुओं की संख्या के अनुसार मशीन का चुनाव करना फायदेमंद रहता है.
मशीन की कीमत और अन्य जानकारी के लिए कंपनी के फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. यूनिवर्सल एग्रो प्रोडक्ट्स, मोबाइल नंबर : 97566 19369, 96396 40431.





