Gift for Farmers-
खेती से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के नमूनों को जांच प्रयोगशालाओं तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी डाक विभाग को दी जाएगी. इस पहल का मकसद जांच प्रक्रिया को सुरक्षित, गोपनीय और समय पर बनाना है, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद मिल सकें. इस संदर्भ में बिहार सरकार के कृषि विभाग और भारत सरकार के डाक विभाग के बिहार परिमंडल के बीच 9 नवंबर को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए. यह समझौता कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में हुआ. इस पर डाक सेवाओं की निदेशक प्रियंका जैन और कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल ने हस्ताक्षर किए.
जानिए इस प्रक्रिया से कौन-सी सुविधा मिलेगी
बिहार में खेती से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के नमूनों को जांच प्रयोगशालाओं तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी डाक विभाग को दी जाएगी. इस पहल का मकसद जांच प्रक्रिया को सुरक्षित, गोपनीय और समय पर बनाना है, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद मिल सकें.
राज्य सरकार ने दिया उत्पादों की होम डिलीवरी पर जोर
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग के हिस्सेदारी केवल कृषि उत्पादों के नमूने भेजने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने किसानों को बीज, कीटनाशक और जैविक खाद जैसे आवश्यक उत्पादों की घर तक डिलीवरी उपलब्ध कराने में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि डाक विभाग की मदद से जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को बड़े बाजार में पेश करना, उन्हें सीधे खरीदारों तक पहुंचाना और उनके बाजार में बिक्री और निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए.
जानिए क्यों है ये प्रक्रिया ज़रूरी
इस समझौते को कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली या खराब बीज, खाद और कीटनाशकों के प्रयोग पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. डाक सेवाओं की निदेशक प्रियंका जैन ने किसानों के हित में विभाग की ओर से हर संभव मदद करने का वादा किया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के साथ ही बाजार से जोड़ना है. इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उनके लिए आर्थिक रूप से बेहतर भविष्य के नए मौके खुलेंगे.





