Biogas. रिलायंस कंपनी अब पराली और गोबर से बायोगैस बनाएगी. इसके लिए कंपनी 15,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. साल 2030 तक देश में 100 नए प्लांट लगाए जाएंगे.

अभी रिलायंस के 10 राज्यों में 45 प्लांट चल रहे हैं. इनसे हर दिन करीब 350 टन बायोगैस बनती है. कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक 500 से ज्यादा प्लांट तैयार हो जाएं.

किसानों के लिए क्या फायदा होगा

बायोगैस बनाने के लिए पराली, कृषि अवशेष, गोबर और जैविक कचरे का इस्तेमाल होता है. ये चीजें किसानों के पास ही होती हैं.

अगर प्लांट गांवों के पास लगेंगे, तो किसानों को पराली बेचने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें अलग से कमाई होगी और पराली जलाने की जरूरत भी कम होगी. इससे खेत की मिट्टी भी बचेगी और हवा भी साफ रहेगी.

अभी सबसे बड़ी दिक्कत क्या है ?

बायोगैस का सबसे बड़ा काम कच्चा माल जुटाना है. पराली और गोबर गांवदेहात से मिलते हैं जहां से इन्हें इकट्ठा करके प्लांट तक लाना महंगा पड़ता है.

सरकार भी इस काम में मदद कर रही है.

गोवर्धन योजना: अगस्त 2026 में सरकार ने इसके लिए 23,731 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. इसका लक्ष्य अगले 10 साल में देश में बायोगैस उत्पादन को करीब 10 गुना बढ़ाना है.

आर्थिक मदद: सरकार नए प्लांट के लिए प्रति टन क्षमता पर 2 करोड़ रुपये तक की मदद दे रही है. साथ ही CNG और PNG में बायोगैस मिलाना जरूरी कर दिया गया है.

रिलायंस की बड़ी योजना

यह निवेश अंबानी की नई ऊर्जा योजना का हिस्सा है. गुजरात के जामनगर में 5000 एकड़ में ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स बन रहा है. यहां सोलर पैनल, बैटरी और ग्रीन हाइड्रोजन पर काम होगा.

कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 100 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता तैयार करना है. देश में बायोगैस बढ़ने से बाहर से आने वाली गैस पर निर्भरता भी कुछ कम हो सकती है.

रिलायंस का कहना है कि उसके ग्रीन फ्यूल से हर दिन 40,000 से ज्यादा वाहनों को ईंधन मिलता है. भारत के कुल बायोगैस उत्पादन में रिलायंस की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से ज्यादा है.

किसानों को पराली का सही दाम मिला, तो यह खेती और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा होगा. पराली जलाने की समस्या भी कम हो सकती है और गांवों में रोजगार भी बढ़ सकता है. Biogas

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...