Weather Conditions: फरवरी का दूसरा पखवारा शुरू हो चला है और अब देश-भर में मौसम में बदलाव आ रहा है. पारा चढ़ने लगा है और ठंड अब धीरेधीरे कम होती जा रही है. हालांकि, सुबह और शाम के समय मौसम में ठंड का अहसास बाकी है.
मौसम विभाग के के मुताबिक आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में तापमान चढ़ेगा, तो कहीं बारिश और तेज हवाएं मौसम को बदल सकती हैं. आइए जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम.
दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में Weather Conditions
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय अच्छी धूप रहेगी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी. वहीं उत्तर प्रदेश में भी अभी मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना दिख रही है.
बिहार में मौसम साफ रहेगा
आने वाले दिनों में बिहार के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा. पटना और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा.
राजस्थान में हलचल
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन सूखे हालात रहेंगे. हालांकि, 17 और 18 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है और आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा में भी हल्की बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी
फिलहाल मध्य प्रदेश में अभी मौसम ठीक है लेकिन आने वाले दिनों में 18 और 19 फरवरी को बारिश होने की संभावना है और कुछ जिलों में बादल और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
देश के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1-2 दिन में बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे मामूली ठंड बढ़ने के आसार हैं.





