Rajasthan Budget: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 11 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट (Rajasthan Budget) पेश किया, जिसमें कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, आइए जानते हैं किसानों के हिस्से में क्या आया ?

  • तारबंदी पर अनुदान : 50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए 288 करोड़ रुपए का मिलेगा अनुदान. इसके लिए सामुदायिक तारबंदी के लिए न्यूनतम किसानों की संख्या 10 से घटाकर 7 कर दी गई है, जिससे इस योजना का लाभ अधिक किसान ले सकते हैं.
  • वर्मी कम्पोस्ट यूनिट : प्रदेश की 3496 पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापित की जाएंगी.
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा : कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रिमोट सेंसिंग तकनीक के उपयोग से मौसम निगरानी केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे किसानों को मौसम की सही जानकारी मिल सके.
  • झींगा पालन : चूरू सहित खारे पानी वाले क्षेत्रों में झींगा पालन के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.
  • सिंचाई : सिंचाई के लिए अगले वर्ष 50 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे, जिस पर 1500 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
  • कृषि यंत्रों पर अनुदान: कृषि यंत्रों की खरीद पर 160 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा.
  • नए फार्म पोंड के लिए अनुदान : 8000 डिग्गियों का निर्माण और 36 हजार नए फार्म पोंड के लिए अनुदान दिया जाएगा, जिससे 80 हजार से अधिक किसानों को लाभ होगा.
  • फव्वारा सिंचाई प्रणाली : बीसलपुर की दाईं मुख्य नहर के 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से फव्वारा सिंचाई प्रणाली लागू की जाएगी.
  • पशुपालन को मजबूती : पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र को सशक्त किया जाएगा. इसके कोऑपरेटिव डेयरी डेवलपमेंट फंड को 1000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए कर दिया गया है.
  • सरस (Saras) डेरी को भी बढ़ावा : अब राजस्थान के बाहर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी आउटलेट खोलेगा.

महिलाओं के लिए भी योजनाएं

  • महिला सशक्तिकरण के तहत लखपति दीदी योजना में पात्र महिलाओं को 1.5 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा.
  • महिला सुरक्षा गार्ड और गाइड की नियुक्ति के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

इसके अलावा अरावली को बचाने के लिए 4000 हेक्टेयर भूमि का कायाकल्प होगा, सुरक्षा दीवार बनेगी, इससे अवैध खनन और अतिक्रमण रोक लग सकेगी.

अरावली पर्वतमाला भूमि को फिर से हरा-भरा बनाया जाएगा

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...