Weather News : पिछले दिनों मौसम में नरमी दिख रही थी, लेकिन अब तेजी से देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है. चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल हो गया रहा है. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और तेज होने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा में भी 24 अप्रैल तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं.

बिहार झारखंड में भी बढ़ेगी गरमी

आने वाले दिनों में बिहार और झारखंड में भी पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. लोग गर्मी से बचने के इंतजाम करके अपने घरों से निकल रहे हैं. बिहार और झारखंड के ज्यादातर मजदूर इन दिनों अपने अपने प्रदेश में वापसी कर रहे हैं, जिसके चलते दिल्ली- एनसीआर और बड़े शहरों में मजदूरों की कमी होने लगी है. ऐसे लोगों का मानना है कि एक तरफ तो बढ़ती गर्मी और दूसरी तरफ गैस की किल्लत के चलते अपने गांव का घर ही ठीक है.

मध्य प्रदेश में आने वाले सप्ताह में तापमान 46 डिग्री तक जाने की संभावना है और मौसम में धूप बनी रहेगी. बरसात के आसार नहीं हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गर्मी अपना असर दिखाएगी.

राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को विशेष रूप से पूर्वी राजस्थान में Heat Wave की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. अजमेर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनूं, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और कोटा में तपेगा प्रदेश.

लू का अलर्ट जारी : रखें सेहत का ख्याल

आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने का अलर्ट है. वहीं झारखंड और ओडिशा में 21-22 अप्रैल को गर्म हवाएं और तेज हो जाएंगी.

उमस और गर्म रातें बढ़ाएंगी परेशानी

IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में गर्मी के साथ-साथ उमस भी लोगों को परेशान करेगी. केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है. वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में रात के समय भी गर्मी कम नहीं होगी यानी रात में भी ठीक से राहत नहीं मिलेगी.

इसके अलावा देश-भर के कई हिस्सों में अप्रैल की गर्मी में ऐसा लगने लगा है जैसे मई-जून का महीना आ गया हो. दिन निकलते ही सूरज की रोशनी तपने लगती है. दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ रही है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

बढ़ती गर्मी के बीच देश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश भी होने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी इसी दिन कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. 21 अप्रैल को भी अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 22 अप्रैल तक हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं.

दक्षिण भारत, आंध्र प्रदेश में 22 अप्रैल के बीच और केरल में 21 से 22 अप्रैल तक बारिश की संभावना है. वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी 20-21 अप्रैल को बारिश हो सकती है.Weather News

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...