Stray Animals : लखनऊ विधानसभा समिति में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कृषि स्थाई समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में सदस्यों ने पहले की बैठकों में दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की.
प्राकृतिक खेती को दे रही सरकार नया मोड़
इस बैठक में सदस्यों ने कृषि से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार पेश किए. मुख्य चर्चा किसानों की फसल की समय पर और उचित मूल्य पर खरीद, आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा के तरीके, और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर केंद्रित रही. इसके अलावा, पर्यावरण और मिट्टी की सेहत में सुधार के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया.
आवारा पशु बने किसान के जी का जंजाल
छुट्टे पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बन कर आये, रातभर खेतों की रखवाली करने के बाद भी, फसलें नष्ट हो जाती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पडता हैं. इसके साथ ही, सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं.
कृषि विभाग की योजनाओं से जुड़ना किसानों के लिए हुआ फायदेमंद
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्थाई समिति को यह भरोसा दिलाते हुए यह कहा कि, सदस्यों के सभी सुझावों को विभाग की योजनाओं में शामिल किया जायेगा. उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि, वे किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करें और खुद भी उन्नत खेती का मॉडल बनकर दूसरों को प्रेरित करने का काम करे.





