Weather Update:भारत में आने वाले दिनों में मौसम का बदलेगा मिजाज—कहीं बढ़ेगा तापमान तो कहीं बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, जानिए पूरा अपडेट.
उत्तर भारत में बढ़ेगा पारा
मौसम विज्ञान के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर का तापमान बढ़ेगा, जो 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. उत्तर प्रदेश में भी अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिसके चलते राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
कल 15 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा. उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
अन्य प्रदेशों का हाल
उत्तर पश्चिम भारत में 14 से 18 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री तक बढ़ सकता है. मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है. हालांकि, 16 से 18 अप्रैल के बीच मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.
इसके अलावा पूर्वी भारत में भी 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है. यहां भी 17 और 18 अप्रैल को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
गुजरात में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी जो 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. यहां 14 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
महाराष्ट्र में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी. 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के दौरान कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है.
सिक्किम में बारिश
सिक्किम में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है, वहीं, 14, 15 और 18 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है. 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में गरज के साथ बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है.
इसके अलावा आने वाले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.Weather Update





