Gau Ras App: आने वाला समय पशुपालकों के लिए खासा बदलाव वाला होगा और आपकी मुट्ठी में होगा पशुओं से जुडी सभी समस्यायों का समाधान. जी हां, पशुपालकों को घर बैठे मिलेगा आपके मोबाइल पर ही समस्या का समाधान. इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग एक खास मोबाइल ऐप लाने वाला है, जिसका नाम है गौरस मोबाइल ऐप. आइए जानते हैं यह कैसे करेगा काम और किसे मिलेगा फायदा?

गोरस मोबाइल ऐप : एक क्लिक पर मिलेगा वैज्ञानिक समाधान

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पशुपालकों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पहल कर रहा है. सरकार के नेतृत्व में तैयार किया गया ‘गोरस मोबाइल ऐप’ अब पशुपालकों के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है. यह ऐप पशुओं के आहार, स्वास्थ्य और उत्पादन से जुड़ी समस्याओं का समाधान वैज्ञानिक तरीके से घर बैठे उपलब्ध कराएगा.

करोड़ों पशुपालकों को होगा फायदा

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में अभी एक करोड़ से अधिक गाय और भैंसों का पालन किया जा रहा है, लेकिन अभी भी अधिकांश पशुपालक पारंपरिक तरीकों से पशुओं का पालन करते हैं. इसके कारण पशुओं को संतुलित पोषण नहीं मिल पाता, जिससे दूध उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी देखी जाती है. इसके अलावा पशुओं को देरी से हीट में आना, गर्भधारण में अनेक समस्याएं आना भी अनेक कारण हैं.

गौरस ऐप देगा सभी समस्याओं का समाधान

यह मोबाइल ऐप पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर तैयार किया गया है, जिस पर पशुपालक अपने पशु की जानकारी जैसे :

-नस्ल, वजन की जानकारी. पशुओं के लिए नस्ल सुधार के सुझाव भी उपलब्ध कराए जाएंगे. गिर, साहीवाल, थारपारकर, मुर्रा, भदावरी व संकर नस्लों के लिए अलग-अलग मार्गदर्शन मिलेगा.

-दुग्ध उत्पादन की जानकारी में यह भी जानकारी मिलेगी कि कम लागत में अधिक दूध उत्पादन कैसे मिलेगा.

-गर्भावस्था की स्थिति की जानकारी भी इस ऐप पर मिलेगी.

-चारे की जानकारी भी इस ‘गोरस मोबाइल ऐप’ पर मिलेगी. संतुलित आहार की सटीक मात्रा और किस प्रकार का चारा पसु को देना है, यह जानकारी भी बताएगा.

यह मोबाइल ऐप खासतौर पर ग्रामीण पशुपालकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह मोबाइल ऐप न केवल पशुपालन की आधुनिक तकनीक को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में भी एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा.

खास बात

यह मोबाइल ऐप हिंदी भाषा में उपलब्ध होगा और बिना इंटरनेट के भी काम करेगा.

जल्द होगा प्ले स्टोर पर उपलब्ध

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा विकसित यह ऐप जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा. डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर जाकर ‘गोरस ऐप’ सर्च करना होगा, फिर इंस्टॉल कर लेना है.

इस ऐप का उद्देश्य पशुपालकों को मोबाइल के माध्यम से पशुओं की अनेक समस्या का समाधान करना है जिससे पशुओं को उचित पशु आहार मिल सके और वे स्वस्थ होकर अधिक दूध उत्पादन भी दे सकें. इसके अलावा पशुपालकों को छोटी-छोटी बातों के लिए पशु विशेषज्ञ के पास न जाना पड़े.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...