Horticulture : सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में 4 जून को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय के हार्टीकल्चर रिसर्च सेंटर का भ्रमण कर वहां पर उगाए जा रहे ड्रैगन फूड, आम, नाशपाती, आड़ू अंजीर, हल्दी की खेती और मेडिसिनल प्लांट की खेती को देखा और वहां की जा रही बागबानी को काफी सराहा और उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने के लिए सुझाव भी दिए.

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

उन्होंने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के अधिकारियों से वार्ता करते हुए समीक्षा बैठक आयोजित की और उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ सीजन में दलहनी फसलों के अलावा प्राकृतिक खेती के डेमोस्ट्रेशन ट्रायल अधिक से अधिक जगह पर लगाए जाएं, जिससे किसानों को तकनीकी ज्ञान आसानी से मिल सके और भविष्य में प्राकृतिक खेती और तेजी से बढ़ाया जा सके.

5 जून से 21 जून तक ‘खेत बचाओ अभियान’

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5 जून से लेकर 21 जून तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है. इसमें सभी लोगों को भाग लेना है. उन्होंने बताया कि हर विकासखंड में प्राकृतिक मिशन पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. यह मिशन 16 से 17 जून तक आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिनों का कार्य का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया है जो 5 जून से प्रारंभ होकर 21 जून तक चलता रहेगा.

एक पेड़ मां के नाम

कृषि मंत्री ने बताया कि 5 जून को एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चलेगा. सभी ब्लाकों पर प्राकृतिक मिशन को लेकर बैठकें और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 500 किसानों की भागीदारी जरूर रहनी चाहिए. उन्होंने प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र पर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती का डेमोस्ट्रेशन लगाए जाने के निर्देश दिए,

इसके अलावा उन्होंने कहा

विश्वविद्यालय में भदावरी मुर्रा भैंसों और साहीवाल गायों की परियोजना को भेजने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस प्रकार के पशुपालन से उत्तर प्रदेश में साहीवाल गायों की संख्या बढ़ेगी और यह क्षेत्र भी दुग्ध पालन के क्षेत्र में काफी आगे जा सकेगा.

इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए उठाए गए कदमों और यहां चल रही योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी दी. Horticulture

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...