Awards. लखनऊ, के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि उद्यमियों, कृषि पत्रकारों एवं नवाचारकर्ताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से फार्म एन फूड मीडिया द्वारा ‘राज्य स्तरीय फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स 2026 (उत्तर प्रदेश)’ का आयोजन  30 जून 2026 (मंगलवार) प्रातः 9:30 बजे मालवीय हॉल, लखनऊ विश्वविद्यालय में किया जाएगा.

फार्म एन फूड, दिल्ली प्रेस समूह की प्रमुख कृषि पत्रिका एवं मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो वर्षों से किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं, कृषि नवाचार, बाजार एवं प्रसंस्करण से संबंधित विश्वसनीय एवं उपयोगी जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहा है. इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए यह सम्मान समारोह कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.


Awards

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही के मुख्य अतिथि तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग, श्री दिनेश प्रताप सिंह के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है. इसके अतिरिक्त कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, कृषि उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि तथा प्रदेशभर के प्रगतिशील किसान भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे.

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को 16 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. इनमें कृषि नवाचार, कृषि यंत्रीकरण, गन्ना उत्पादन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, एकीकृत कृषि, डेयरी एवं पशुपालन, बागवानी, कृषि विपणन, कृषि शोध, महिला किसान, युवा किसान, एफपीओ तथा कृषि विज्ञान केंद्र जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं.

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को 16 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. इनमें कृषि नवाचार, कृषि यंत्रीकरण, गन्ना उत्पादन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, एकीकृत कृषि, डेयरी एवं पशुपालन, बागवानी, कृषि विपणन, कृषि शोध, महिला किसान, युवा किसान, एफपीओ तथा कृषि विज्ञान केंद्र जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं.

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लखनऊ की प्रसिद्ध लोककला ‘गुलाबो-सिताबो’ की पारंपरिक कठपुतली प्रस्तुति होगी, जो हास्य, लोकसंस्कृति एवं सामाजिक संदेशों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय कराएगी.

समारोह के दौरान कृषि विशेषज्ञ खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी तथा किसानों की आय बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर अपने विचार साझा करेंगे. साथ ही कृषि उद्योग से जुड़ी अग्रणी कंपनियां एवं संस्थाएं भी अपने नवाचारों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी.

इस आयोजन को एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में एंड्रियास स्टील प्राइवेट लिमिटेड (ANDREAS STIHL Pvt. Ltd.), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) तथा ज्ञानधारा प्राइवेट लिमिटेड का सहयोग प्राप्त है.

फार्म एन फूड मीडिया का मानना है कि यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि किसानों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं एवं कृषि उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है, जहां ज्ञान, नवाचार एवं अनुभवों का आदान-प्रदान कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगा.

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम: फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स 2026 (उत्तर प्रदेश)

दिनांक: 30 जून 2026 (मंगलवार)

समय: प्रातः 9:30 बजे

स्थान: मालवीय हॉल, लखनऊ विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ – 226007

संपर्क:

साकिब वकार खान
दिल्ली प्रेस, लखनऊ ऑफिस – +91 98386 83491

भानु प्रकाश राणा8447177778
श्रुति जोशी – 9958544931

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...