भारतीय कृषि क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देते हुए IFFCO-MC ने अपने पहले मेगा प्रोडक्ट लॉन्च कार्यक्रम “स्वर्णारंभ 2026 – मार्चिंग टुवर्ड्स ए न्यू गोल्डन डिकेड” के दौरान दो नए कृषि उत्पाद ‘मित्सुकी’ और ‘नेक्सावेट’ को बाजार में पेश किया. कंपनी के अनुसार, चंडीगढ़ में आयोजित यह कार्यक्रम उसके इतिहास का पहला बड़े स्तर का प्रोडक्ट लॉन्च आयोजन रहा, जिसमें 350 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

स्वर्णारंभ 2026 में जुटे कृषि क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि

कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, कृषि उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, वैश्विक तकनीकी साझेदार, चैनल पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधि तथा किसान समुदाय के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन IFFCO एवं इफको-एमसी के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने किया.

इस अवसर पर इफको पंजाब के निदेशक जगदीप सिंह नकई, इफको हरियाणा के निदेशक प्रह्लाद सिंह, इफको उत्तराखंड के निदेशक प्रदीप चौधरी, इफको के विपणन निदेशक एवं इफको-एमसी के प्रबंध निदेशक योगेन्द्र कुमार, आईकेएलएल के नामित निदेशक सुनील कुमार खत्री, इफको के कार्यकारी निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ तथा इफको ई-बाज़ार की निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुलिका शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.
इफको-एमसी ने वरिष्ठ नेतृत्व का किया स्वागत

इफको-एमसी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज वार्श्नेय, मुख्य परिचालन अधिकारी संतोष शुक्ला तथा प्रोक्योरमेंट हेड मिकी हिरोसे सान ने वरिष्ठ नेतृत्व एवं टीम के साथ माननीय अध्यक्ष एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर जगदीप सिंह नकई एवं प्रह्लाद सिंह ने भी अपने-अपने राज्यों के प्रतिनिधियों एवं टीम सदस्यों के साथ माननीय अध्यक्ष दिलीप संघाणी का सम्मान किया.

अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने नवाचार पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने कहा कि भारतीय कृषि की प्रगति में आधुनिक तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि इफको-एमसी किसानों तक विश्वस्तरीय और किसान-केंद्रित कृषि समाधान पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे उत्पादकता, लाभप्रदता और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिल सके. उनके अनुसार ‘मित्सुकी’ और ‘नेक्सावेट’ का लॉन्च इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

क्या है ‘मित्सुकी’?

कंपनी के अनुसार ‘मित्सुकी’ उसकी पहली 9(3) पेटेंटेड फफूंदनाशी है. यह थायोफेनेट मिथाइल (Thiophanate Methyl) और पिकॉक्सीस्ट्रोबिन (Picoxystrobin) के पेटेंटेड संयोजन पर आधारित है.

IFFCO-MC

यह उत्पाद विशेष रूप से धान की प्रमुख फफूंदजनित बीमारियों जैसे—

• शीथ ब्लाइट (Sheath Blight)
• ब्लास्ट (Blast)
• ग्रेन डिसकलरेशन (Grain Discoloration) के प्रभावी नियंत्रण के लिए विकसित किया गया है.

‘नेक्सावेट’ भी किसानों के लिए नया समाधान

कंपनी ने ‘नेक्सावेट’ नामक उन्नत सिट्रस (नींबू वर्गीय) अर्क आधारित सिलिकॉन एडजुवेंट भी लॉन्च किया. इफको-एमसी का कहना है कि यह उत्पाद फसल सुरक्षा उत्पादों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होगा और आधुनिक कृषि प्रबंधन में उपयोगी साबित हो सकता है.

सीईओ मनोज वार्श्नेय ने क्या कहा

इफको-एमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज वार्श्नेय ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की नवाचार एवं किसान-प्रथम सोच के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है. “स्वर्णारंभ 2026 केवल एक उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम नहीं, बल्कि इफको-एमसी के लिए एक नए युग की शुरुआत है. उन्नत तकनीकों और वैश्विक रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से हम भारतीय किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराते रहेंगे, जो उन्हें अधिक मूल्य प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय कृषि के सतत विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे.”

नवाचार की दिशा में इफको-एमसी का नया कदम

कंपनी के अनुसार स्वर्णारंभ 2026 केवल एक प्रोडक्ट लॉन्च कार्यक्रम नहीं, बल्कि तकनीक आधारित कृषि समाधानों को किसानों तक पहुंचाने की उसकी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है. इफको-एमसी का लक्ष्य आधुनिक फसल सुरक्षा तकनीकों के माध्यम से भारतीय किसानों को बेहतर और प्रभावी कृषि समाधान उपलब्ध कराना है.

इफको-एमसी क्रॉप साइंस के बारे में

इफको (विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था) और जापान की मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन के संयुक्त उद्यम के रूप में वर्ष 2015 में इफको-एमसी की स्थापना हुई. कंपनी का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले फसल संरक्षण समाधान किफायती दामों पर उपलब्ध कराना है.

पिछले एक दशक में इफको-एमसी ने शाकनाशी, कीटनाशी, कवकनाशी, पीजीआर (PGR) तथा जैविक समाधानों की विस्तृत श्रृंखला विकसित की है, जो किसानों को बेहतर पैदावार, स्वस्थ फसलें और टिकाऊ खेती पद्धतियों को अपनाने में सहयोग देती है. ‘सही दवा, सही दाम’ की प्रतिबद्धता के साथ कंपनी का सिंगल-टियर वितरण मॉडल पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और किसान हितैषी मूल्य सुनिश्चित करता है.

किसान-प्रथम सोच को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ‘किसान सुरक्षा बीमा योजना’ के अंतर्गत इफको-एमसी के उत्पादों की खरीद पर निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध कराती है. इफको-एमसी के लिए किसानों को सशक्त बनाना केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत की कृषि शक्ति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...