Irrigation Pipe-

फसल में अच्छे उत्पादन के लिए सही समय पर और सही तरीके से सिंचाई करना जरूरी होता है. यह भी जरूरी होता है कि हम खेती में किन संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं. अगर हमारा चुनाव सही है तो ठीक वरना समय और धन दोनों की बरबादी तय है.

पक्की नाली क्यों है घाटे का सौदा

कई किसान सोचते हैं कि एक बार पक्की नाली बना लो तो सालों की छुट्टी. लेकिन ऐसा नहीं है. सच कुछ और है. जानिए सच्चाई :

-पक्की नाली बनवाने में लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं.

-खेत की नाली एक जगह बन गई तो वहीं फिक्स हो गई, दूसरे खेत में नहीं ले जा सकते.

-हर साल टूटफूट और सफाई का खर्चा अलग, जबकि लपेटा पाइप में यह सब झंझट ही नहीं है.

क्या है लपेटा पाइप

लपेटा पाइप खेत में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली एक चलतीफिरती नाली है, जो खाली होने पर चपटी हो जाती है और जिसे लपेट कर रख लिया जाता है. जब खेत में सिंचाई करनी होती है तो उसे नलकूप या सिंचाई पंप आदि से जोड़ दिया जाता है. पानी भरने पर वह गोल पाइप बन जाती है. उस के अंदर कपड़े जैसी बुनाई और ऊपर लैमिनेशन होता है. यह हलकी, मजबूत और धूप में टिकाऊ होती है और पक्की नाली के लाखों के खर्चे व कच्ची नाली के पानी के रिसाव से बचा कर पूरा पानी सीधा खेत तक पहुंचाती है.

आज बाजार में कई तरह के लपेटा पाइप उपलब्ध हैं, जो खेती में सिंचाई के लिए खास तकनीक से बनाए गए हैं.

वीके चैंपियन लपेटा पाइप

बेहद हल्का और मजबूत : यह वोवन फैब्रिक से बना है, इसलिए वजन में काफी हलका होता है. कंधे पर रख कर खेत में कहीं भी ले जा सकते हैं.

धूप में सालों साल चले : यह यूवी कोटेड है यानी कड़ी धूप में भी खराब नहीं होता.

प्रैशर 5 गुना ज्यादा : आम एलडी पाइप से 5 गुना ज्यादा प्रैशर झेल लेता है, फटने का डर नहीं.

बिछानालपेटना आसान : सिंचाई के लिए खोलना और बाद में लपेटना बहुत आसान है.

पंचर हो जाए तो भी ठीक : अगर कहीं से कटफट जाए तो साथ में मिलने वाले पंचर किट से आप खुद ही ठीक कर सकते हैं. बस रेगमाल से हलका रगड़ कर टेप लगा दें.

यह है गारंटी

कंपनी हर 6 मीटर पर मार्किंग देती है, पूरी लंबाई की गारंटी देती है और इस का वर्किंग प्रैशर 1 केजी से ज्यादा है. यह 1.5 इंच से ले कर 7 इंच तक और 30, 45, 60, 100 मीटर की लंबाई में मिल जाता है.

सीधी बात है, सिंचाई के लिए पक्की नाली बनाने में पैसा कई गुना खर्च होता है, जबकि वीके चैंपियन लपेटा पाइप में पैसा बचता है और पानी पूरा का पूरा खेत में पहुंचता है, इसलिए किसान को जब सिंचाई के लिए खेत में पानी पहुंचाना हो सोचविचार कर फैसला करें. Irrigation Pipe

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...