Solar Cold Room-
आज किसानों की सबसे बड़ी परेशानी क्या है ? मेहनत से फसल उगा ली, लेकिन मंडी में उसे उसी दिन ओनेपौने दाम पर बेचना पड़ा उसकी लागत मेहनत भी नहीं निकल पाई. नहीं बेचा तो फलसब्जी 2 दिन में सड़ गई. इस परेशानी का समाधान इकोफ्रोस्ट कंपनी ने, जो लाई है एक ऐसा खास कोल्ड रूम , जो बिना बिजली के चलेगा और जिसमें फलसब्जी रहेंगी एकदम ताजा. आइए जानते हैं उसके बारे में कुछ खास जानकारी.
क्या है सोलर कोल्ड रूम ?
इकोफ्रोस्ट टेक्नोलॉजीज द्वारा निर्मित कोल्ड रूम भारतीय कोल्ड चेन उद्योग में एक शानदार प्रोडक्ट है. यह सौर ऊर्जा यानी धूप से चलने वाला नई तकनीक से बना अद्भुद कोल्ड रूम है, जिसमें किसान अपनी उपज फलसब्जी को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं.
सूरज ढलेगा फिर भी ठंडक रहेगी
इस कोल्ड रूम की सबसे बड़ी खासियत है इसकी थर्मल स्टोरेज तकनीक. यह एक नवीनतम तकनीक है, जिस के इस्तेमाल से 30 घंटे से ज्यादा समय तक के लिए रूम का तापमान बना रहता है और बैटरी की कोई जरूरत नहीं पड़ती.
मोबाइल से चलेगा पूरा सिस्टम
सोलर कोल्ड रूम को आप एंड्रॉइड मोबाइल फोन द्वारा चला सकते हैं और केवल स्क्रीन टच करते ही कमरे के अंदर का जरूरी तापमान सेट कर सकते हैं. केवल यही नहीं, आप यन्त्र के काम करने के तौर तरीके को सामने दिए हुए डिस्प्ले पैनल के माध्यम से देख सकते हैं या फिर अपने मोबाइल फोन के जरिये मोबाइल एप्लीकेशन पर भी देख सकते हैं.
क्या हैं इसकी खासियतें ?
* यह कोल्ड रूम 20 फुट लंबाई 8 फुट चौड़ाई और 8 फुट ऊंचाई के आकार में बनाया गया है.
* इसकी कुल क्षमता 5000 से 6000 किलोग्राम तक है.
* इसमें तापमान नियंत्रित कर सकते हैं जो 2 से 10 या 10 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है.
* बिना सोलर के भी यह 24 से 30 घंटे तक काम करता है.
क्यों खरीदें इकोफ्रोस्ट का सोलर कोल्ड रूम?
* नवीनतम थर्मल स्टोरेज तकनीक के द्वारा बिना सोलर के भी आपको लम्बे समय तक के लिये बैकअप मिलता है.
* फलों, सब्जियों, फूलों व अन्य उत्पादों का तापमान लम्बे समय तक बनाए रखता है.
* आप अपने उत्पाद को सही समय पर मार्केट में बेच कर उसका सही दाम पा सकते हैं.
* सोलर कोल्ड रूम को चलाने में आपको कम से कम लागत आती है और मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है.
सीधी बात है. यह यंत्र खेत के पास ही आपका अपना छोटा कोल्ड स्टोरेज है, जो न बिजली मांगता है न डीजल. केवल धूप से चार्ज होगा और आपकी फसल की रखवाली करेगा





