पहले किसान खेत तैयार करने के लिए 3-4 बार कल्टीवेटर, डिस्क हैरो और फिर पाटा चलाने की जरूरत पड़ती थी, जिसमें समय, डीजल और मेहनत तीनों ज्यादा लगते थे. लेकिन अब रोटावेटर (Rotavator ) ने इस पूरे काम को एक ही बार में खत्म कर दिया.
यहां हम एक खास रोटावेटर की बात करने जा रहे हैं , जो किसानों की खास पसंद बनता जा रहा है. आइए जानते हैं ऐसे ही एक रोटावेटर के बारे में कुछ खास जानकारी.
फार्मलैंड रोटरी टीलर: कुछ तो है खास
यह रोटावेटर ट्रैक्टर की PTO शक्ति से चलता है. घूमते हुए ब्लेडों से मिट्टी को काटता है, मिट्टी के बड़े ढेलों को तोड़कर भुरभुरा बनाता है और पीछे लगे लेवलर से खेत को बुवाई के लिए एकदम समतल कर देता है.
खरपतवार का करे खत्म, बनाए खाद:
खरपतवार को जड़ से उखाड़ कर मिट्टी में मिलाना, फसल के अवशेषों को खाद बनाना और कम समय में अच्छी सीडबेड तैयार करना .यह काम भी रोटावेटर का असली काम है.
अब सवाल यह है कि बाजार में इतने सारे रोटावेटर हैं, तो FarmLand में ऐसा क्या खास है?
कई बार खेत किसी किसी खेत की मिट्टी बहुत सख्त होती है. सामान्य रोटावेटर वहां कंपन करने लगता है, ट्रैक्टर पर ज्यादा लोड पड़ता है , जिससे डीजल की ज्यादा खपत भी होती है . लेकिन फार्मलैंड रोटावेटर में ऐसा नहीं है.
डीजल कम, काम ज्यादा:
इसका यूनिक डिजाइन खेत में कंपन को कम रखता है. जब कंपन और लोड कम होगा तो ट्रैक्टर का इंजन कम जोर लगाएगा और डीजल की खपत अपने आप घट जाएगी.
घुमावदार ब्लेड का जादू:
इसमें बोरोन स्टील के बने ब्लेड सीधे नहीं, बल्कि घुमावदार क्रम में लगे होते हैं. इससे जुताई करते समय मिट्टी पर एक साथ पूरा जोर नहीं पड़ता, बल्कि धीरे-धीरे कटती है. नतीजा – मिट्टी ज्यादा बारीक बनती है, ट्रैक्टर आराम से चलता है और जुताई अच्छी होती है.
हर ट्रैक्टर, हर स्पीड में फिट:
आजकल 540 और 1000 RPM वाले दोनों तरह के PTO वाले ट्रैक्टर आते हैं . फार्मलैंड का रोटावेटर 4-स्पीड ओर मल्टी गेयर स्पीड दोनों RPM पर चल जाता है. किसान अपनी मिट्टी के हिसाब से पीछे वाला गियर बदलकर स्पीड सेट कर सकता है. और गीली सूखी दोनों तरह की मिट्टी में अच्छा काम करता है.
किसानों के लिए जरूरी 3 बातें
-गहराई अपनी मर्जी से:
किसान जुताई की गहराई 3 इंच से 8 इंच तक एडजस्ट कर सकते हैं.
-खेत होगा समतल: जुताई के बाद खेत को एकदम लेवल कर देता है.
सब्सिडी का उठाएं फायदा:
यह रोटावेटर कृषि विभाग में सब्सिडी पर उपलब्ध है और लगभग सभी कंपनियों के ट्रैक्टर महिंद्रा, स्वराज, जॉन डियर, मैसी, सोनालिका आदि के साथ आसानी से काम करता है.
चार मॉडल उपलब्ध:
आप अपने ट्रैक्टर के अनुसार मॉडलका चुनाव कर सकते हैं.
डीएम आरटी 150 मॉडल:
यह 5 फुट तक कमा।करने वाला रोटावेटर है जिसे 35-45 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर के साथ चलाया जाता है.
डीएम आरटी 175 मॉडल:
यह 6 फुट तक काम करने वाला रोटावेटर है जिसे 45 -55 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर के साथ चलाया जाता है.
डीएम आरटी 200 मॉडल:
यह 7 फुट तक काम करने वाला रोटावेटर है जिसे 55-65 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर के साथ चलाया जाता है.
डीएम आरटी 225 मॉडल:
यह 8 फुट तक काम करने वाला रोटावेटर है जिसे 65 हॉर्स पावर और उससे अधिक ट्रैक्टर के साथ चलाया जाता है.
इसलिए किसान रोटावेटर खरीदने से पहले अपनी जरूरत समझे और उसके अनुसार अपनी पसंद के रोटावेटर का चुनाव करें. जो डीजल बचाए, हर मिट्टी में चले और सालों-साल बिना खर्चे के साथ दे. Rotavator





