Vermi Compost Pit-

अगर आप बिहार के किसान हैं और रासायनिक खाद के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है. बिहार सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘चौथे कृषि रोडमैप 2023-28’ के तहत ‘राज्य जैविक मिशन’ चला रही है.

जल्दी करें आवेदन:
इसके तहत किसानों को पक्का वर्मी कंपोस्ट पिट बनाने पर 50% यानी अधिकतम 5,000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. इच्छुक किसान 30 सितंबर 2026 तक कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

क्या है योजना?
1. पक्का वर्मी कंपोस्ट पिट: सरकार ने एक पिट की लागत 10,000 रुपये मानी है.
इसके लिए 50 फीसदी अनुदान यानी 5,000 रुपये सरकार देगी.
जिसके पास खेती और पशुधन दोनों हैं, वह अधिकतम 3 पिट तक का लाभ ले सकता है. यानी 15,000 रुपये तक का फायदा. सरकार ने इस साल 20,000 यूनिट बनाने का लक्ष्य रखा है.

2. गोबर-बायोगैस इकाई:
– 42,000 रुपये लागत वाली 2 घन मीटर की बायोगैस इकाई पर 50 फीसदी यानी 21,000 रुपये + 1,500 रुपये टर्न (घुमाव) राशि, कुल 22,500 रुपये का अनुदान मिलेगा.

3. व्यावसायिक (कमर्शियल) यूनिट:
जो किसान समूह, FPO, स्टार्टअप बड़े स्तर पर खाद बनाना चाहते हैं, उनके लिए बिहार सरकार की बंपर स्कीम है. जो इस प्रकार है.
* 1000 टन क्षमता पर 6.40 लाख रुपए

* 2000 टन पर 12.80 लाख रुपए

* 3000 टन पर – 20 लाख रुपए तक अनुदान मिलता है.

सरकार ने क्यों लागू की यह योजना ?
खेती में रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है. इस योजना से किसान खुद अपने खेत में केंचुआ खाद बना सकेगा, लागत घटेगी और मिट्टी की सेहत सुधरेगी.

आवेदन कैसे करें?

* बिहार कृषि विभाग के *DBT पोर्टल – http://dbtbihar.bihar.gov.in* पर जाएं.
* जैविक खेती मिशन वाले ऑप्शन में वर्मी कंपोस्ट पिट चुनें.
* आधार, किसान पंजीकरण, बैंक पासबुक अपलोड करें.

लाभार्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें.

वर्मी कंपोस्ट से तैयार एक क्विंटल खाद बाजार में सामान्यतः 1,200 से 1,500 रुपए में बिकती है. एक पिट से साल में 3 बार खाद निकलती है. यानी 5,000 की सब्सिडी के साथसाथ हर साल 15-20 हजार की एक्स्ट्रा कमाई भी. Vermi Compost Pit

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...