Deep Plowing: रबी फसल की कटाई होने के बाद खेतों की गहरी जुताई के हैं अनेक फायदे. किस यंत्र से करें जुताई का काम और कितने दिनों के लिए दें खेत को आराम?
रबी फसल गेहूं, सरसों, चना आदि की कटाई होने के बाद अप्रैल-मई महीने में खेत खाली हो जाते हैं और इस समय तेज धूप और गर्मी अपने चरम पर होती है. इस समय में किसानो को अपनी फसल लेने के बाद खेतों की गहरी जुताई कर उसे कुछ दिनों के लिए खुला छोड़ देना चाहिए. इस समय की जाने वाली गहरी जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए, जिससे नीचे की मिट्टी ऊपर पलट जाए.
जुताई के लिए करें इन यंत्रों का उपयोग
गहरी जुताई (Deep Plowing) करने के लिए मिट्टी पलटने वाले हल में एमबी प्लाऊ (MB Plough) या डिस्क हैरो (Disc Harrow) का इस्तेमाल करने से अच्छी जुताई होती है.
हानिकारक कीटों और खतपतवारों का होता है खात्मा
गर्मी के दिनों की गहरी जुताई से खेत की मिट्टी की गहरी परतों से हानिकारक कीड़े, लार्वा और प्यूपा ऊपर आकर आ जाते हैं और तेज धूप और गर्मी से वे नष्ट हो जाते हैं. इसके अलावा खरपतवार का भी सफाया होता है. इस प्रक्रिया से खेत की मिट्टी में सुधार होता है और खेत की जमीन की जल सोखने की क्षमता भी बढ़ती है और मिलती है आने वाले समय में अधिक पैदावार।
गहरी जुताई से ये होते हैं खास फायदे
-मिट्टी की उर्वरता में होता है सुधार.
-पुरानी फसल के अवशेष सड़कर खाद बन जाते हैं, खरपतवार होते हैं खत्म.
-मिट्टी की बढ़ती है उपजाऊ क्षमता.
-खेत की मिट्टी की जल सोखने की बढ़ती है क्षमता.
-खेत की मिट्टी होती है भुरभुरी है, जिससे पानी जमीन के अंदर तक पहुंचता है.
-मिट्टी के उलट पलट होने से होता है हवापानी का होता है आवागमन.
-खेत की मिट्टी को मिलते हैं में पोषक तत्त्व.
खेती से अच्छी पैदावार लेने के लिए खेतो को कुछ आराम देना और उनका उपचार भी जरूरी हैं, खासकर जब रबी फसल लेने के बाद खेत खाली हों तो उस समय का उचित समय होता है, क्योंकि अप्रैल-मई-जून महीने में तेज कड़कदार धूप होती है और इस समय खेतों की गहरी जुताई कर खतों को खुला छोड़ देने से खेत के हानिकारक कीटों, खरपतवारों का खात्मा होने के साथ-साथ खेती की का उपजाऊपन बढ़ता है और आने वाले समय में उपज में भी बढ़ोतरी होती है.





