Flax Crop Diseases-

गेरुआ रस्ट : यह रोग मेलाम्पेसोरा लाईनाई नाम के कवक के कारण होता है. रोग का प्रकोप शुरू होने पर चमकदार नारंगी रंग के धब्बे पत्तियों के दोनों ओर बनते हैं. धीरेधीरे ये पौधे के सभी भागों में फैल जाते हैं. इस की वजह से उपज व बीज में तेल की मात्रा में कमी आ जाती है.

रोकथाम : 15 से 20 किलोग्राम गंधक का बुरकाव करें या 2 किलोग्राम डाईथेन जेड 78 को 500 से 700 लीटर पानी में घोल कर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें. रोग से बचाव के लिए फरवरी में घुलनशील गंधक 0.2 फीसदी या मैंकोजेब का छिड़काव करें. रोगरोधी किस्में आर 552 टी 397 जेएलएस 9 को लगाएं और जंगली अलसी के पौधे अगर खेत के आसपास हों तो उन्हें उखाड़ दें.

उकठा विल्ट : यह अलसी का खास नुकसानदायक रोग है. इस रोग का प्रकोप अंकुरण से ले कर पकने तक कभी भी हो सकता है. रोगी पौधों की पत्तियों के किनारे अंदर की ओर मुड़ कर मुरझा जाते हैं. इस रोग का फैलाव फसल अवशेषों द्वारा होता है. इस के रोगजनक मिट्टी में मौजूद फसल अवशेषों और मिट्टी में रहते हैं और साथ सही वातावरण में पौधों पर संक्रमण करते हैं.

रोकथाम : फसल पर रोग के लक्षण दिखाई देते ही आइप्रोडियोन की 0.2 फीसदी या मैंकोजेब की 2.25 फीसदी या कार्बेंडाजिम 12 फीसदी मैंकोजेब 63 फीसदी की 2 ग्राम पत्तियों का पत्ती पर छिड़काव करना चाहिए.

अल्टरनेरिया अंगमारी : इस रोग से अलसी के पौधे का पूरा भाग प्रभावित होता?है. लेकिन सब से ज्यादा असर फूलों व खास भागों पर दिखाई देता है. फूलों की पंखुडि़यों के निचले हिस्सों में गहरे रंग की लंबाई में गहरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं. माकूल वातावरण में धब्बे बढ़ कर फूल निकलने से पहले ही सूख जाते हैं. इस प्रकार रोगी फूलों में दाने नहीं बनते हैं.

रोकथाम : बीजों को बोआई से पहले कार्बेंडाजिम या थार्योफलेट मिथाइल की 3 ग्राम मात्रा से प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करना चाहिए. फसलों पर रोग के लक्षण दिखाई देते ही आइप्रोडियोन की 0.2 फीसदी या मैंकोजेब की 2.25 फीसदी या कार्बेंडाजिम 12 फीसदी मैंकोजेब 63 फीसदी की 2 ग्राम मात्रा का पर्णिल छिड़काव करना चाहिए.

पाउडरी मिल्ड्यू : यह कवक से होने वाला रोग है. इस के कारण पौधों की नई शाखाओं के सिरों पर भूरा या सफेद आटे जैसा पाउडर दिखाई देता है और बाद में पत्तियों व फलों पर फफूंद का आक्रमण होता है. रोगी पौधों की पत्तियां गिरने लगती हैं और दाने सिकुड़ जाते हैं.

रोकथाम : इस रोग का पहला लक्षण देखते ही फसल पर 2.5 किलोग्राम घुनशील गंधक प्रति हेक्टेयर की दर से 650 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करना चाहिए. सल्फेक्स या कार्बेंडाजिम 1 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल कर पत्तियों पर छिड़काव करना भी काफी फायदेमंद होता है. Flax Crop Diseases

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...