Babycorn : अगर प्रसंस्करण की सुविधा हो तो बेबीकौर्न को तोड़ने वाले दिन ही छिलका हटा कर 200 ग्राम, आधा किलोग्राम या 1 किलोग्राम के पैक बना कर ठंडे स्थानों में रखना चाहिए. छिलकारहित बेबीकौर्न का ढेर नहीं बनाना चाहिए.

बेबीकौर्न को रंग व आकार के अनुसार अलगअलग श्रेणी में रख कर प्लास्टिक के थैलों में पैक करना चाहिए. बेबीकौर्न को खराब होने से बचाने के लिए उस की कैनिंग, निर्जलीकरण या प्रशीतन विधि से डब्बाबंदी करनी चाहिए. इस से बेबीकौर्न को काफी समय तक महफूज रखा जा सकता है और दूरदूर के स्थानों पर भी भेजा जा सकता है

बेबीकौर्न उगाने के फायदे

सालभर नकदीकरण : यह फसल दिसंबर व जनवरी माह के अलावा पूरे साल उगाई जा सकती है यानी पूरे साल किसानों को नकद आमदनी हो सकती है.

कम समय में अधिक आमदनी : यह फसल 50-65 दिनों में उत्पादन दे कर भरपूर आमदनी देती है. भुट्टों के अलावा इस के हरे चारे से भी काफी आमदनी हो जाती है.

रोजगार : इस की खेती से ग्रामीण रोजगार के मौके पूरे साल बने रहते हैं. इस की जुताई, बोआई, तोड़ाई, पैकिंग व प्रसंस्करण वगैरह कामों से नौजवानों और औरतों को रोजगार मिलने के मौके प्राप्त होते हैं.

उच्च गुणवत्ता वाला चारा : बेबीकौर्न के रूप में भुट्टा कच्चा रहता है और कम समय में तैयार भुट्टा पौधे से पूरे पोषक तत्त्व नहीं ले पाता है, जितना कि सामान्य मक्के का भुट्टा खींचता है. लिहाजा, बेबीकौर्न का बचा चारा उच्च पोषक तत्त्व व उच्च गुणवत्ता वाला होता है. इस चारे से पशुओं में दूध बढ़ने और अधिक तंदुरुस्त रहने से किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो जाती है और अलग से चारा उगाने वाली जमीन का दूसरी फसलों में इस्तेमाल हो जाता है.

दामों में इजाफा : आजकल बेबीकौर्न की डब्बाबंदी कर के इस का बेमौसम इस्तेमाल मुमकिन है. इस के अलावा बेबीकौर्न का सलाद, सूप, सब्जी, हलवा, बरफी, लड्डू, बिसकुट, जैम, मुरब्बा, अचार वगैरह व्यंजनों में इस्तेमाल कर के और उन के दाम बढ़ा कर किसान अधिक आमदनी कर सकते हैं.

अंत:फसलें : बेबीकौर्न के साथ मूंग, उड़द, गेंदा, ग्लेडियोलस, आलू व भिंडी वगैरह फसलें उगा कर अतिरिक्त आमदनी मुमकिन है. मार्चअप्रैल में बोई जाने वाली गन्ने की फसल में भी बेबीकौर्न को अंत:फसल के रूप में उगाया जा सकता है.

निर्यात की संभावनाएं : अभी हमारे देश में बेबीकौर्न का थाईलैंड, ताइवान वगैरह देशों से आयात किया जाता है. इस की उपज बढ़ा कर हम विदेशी पैसा कमाने का मौका प्राप्त कर सकते हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग को ध्यान में रख कर इसे बड़े पैमाने पर उगाने की जरूरत है.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...