खेत में मिट्टी की परत कठोर होने पर सामान्य जुताई करने वाले कृषि यंत्र बेहतर साबित नहीं होते तब किसी ऐसे कृषि यंत्र की जरूरत होती है जो यह काम बेहतरी से कर सके. ऐसा ही एक कृषि यंत्र है सब सब-सॉइलर (Subsoiler) , जो खेत की सख्त परत को तोड़कर  55 सेमी. तक गहरी जुताई करता है.

सब-सॉइलर करे यह काम

खेत की ऊपरी मिट्टी भले ही नरम दिखाई दे, लेकिन कई बार उसके नीचे मिट्टी की एक सख्त परत बन जाती है. यह परत पानी के नीचे जाने, हवा के आवागमन और फसल की जड़ों के गहराई तक पहुंचने में रुकावट बनती है. लगातार ट्रैक्टर और हैरो चलने से भी यह समस्या बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में सब-सॉइलर यंत्र (Subsoiler) किसानों के लिए उपयुक्त है.

क्या है सब-सॉइलर और कैसे करता है काम ?

खेत की इस सख्त परत को तोड़ने और मिट्टी की गहरी परत को ढीला करने के लिए तैयार किया गया है. Subsoiler एक गहरी जुताई करने वाला यंत्र है. यह खेत की ऊपरी सतह को पलटता नहीं है, बल्कि नीचे बनी सख्त परत में दरारें पैदा कर उसे तोड़ देता है. इससे मिट्टी भुरभुरी हो जाती है और उसकी जल धारण क्षमता बेहतर होती है.

कृषिकिंग सब-सॉइलर करे गहरी जुताई

कृषिकिंग सब-सॉइलर की मदद से करीब 55 सेमी यानी लगभग 22 इंच तक गहरी जुताई की जा सकती है. यह सामान्य कल्टीवेटर या हैरो से कहीं ज्यादा गहराई तक जाता है, इसलिए यह खेत की कठोर परत को तोड़ने में ज्यादा असरदार है.

कृषिकिंग सब-सॉइलर में क्या हैं खूबियां ?

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Subsoiler 3 मॉडल में उपलब्ध है –

मजबूत टाइन: गहराई तक जुताई करने के लिए इसमें मजबूत ब्लेड  लगे हैं जो 150×25 मिलीमीटर के हैं, जो सख्त से सख्त मिट्टी को भी आसानी से तोड़ने का काम करता है .

3 मॉडल हैं उपलब्ध : किसान अपनी ट्रैक्टर की क्षमता और जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं. जिन्हें 50 हॉर्स पावर से लेकर 90 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

कम वजन, ज्यादा मजबूती: इस कृषि यंत्र का वजन 65 किग्रा से 290 किग्रा तक है, जो ट्रैक्टर पर ज्यादा बोझ नहीं डालता लेकिन पूरी मजबूती से काम करता है .

इस यंत्र का क्या है फायदा?

# पौधों में जड़ों का विकास होता है. सख्त परत टूटने से फसल की जड़ें गहराई तक जाती हैं, पौधा ज्यादा मजबूत बनता है.

# पानी की बचत होती है. बारिश का पानी जमीन में गहराई तक उतरता है, खेत में जलभराव कम होता है.

# हवा का आवागमन बेहतर होता है, जिससे जड़ों को ऑक्सीजन मिलती है जिससे पौधों की अच्छी बढ़वार होती है.

सूखे और ज्यादा बारिश दोनों में उपयोगी

यह यंत्र दोनों ही परिस्थितियों में काम का है. सूखे वाले क्षेत्रों में Subsoiler नमी को जमीन में रोकने में मदद करता है, तो ज्यादा बारिश वाले क्षेत्रों में यह अतिरिक्त पानी को नीचे भेजकर खेत को जलभराव से बचाता है.

कम लागत में मिट्टी सुधार

बार-बार गहरी जुताई या महंगे मिट्टी सुधार के उपायों के बजाय सब-सॉइलर (Subsoiler) एक बार का टिकाऊ समाधान है. एक बार मिट्टी की कठोर परत टूटने के बाद मिट्टी की उर्वरता बेहतर होती है और अगली फसलों की पैदावार में भी सुधार देखने को मिलता है.

अगर आपके खेत में पानी ठहर जाता है, जड़ें गहराई तक नहीं जातीं या पैदावार लगातार घट रही है, तो खेत की नीचे की सख्त परत इसकी वजह हो सकती है. ऐसे में 50 HP से अधिक ट्रैक्टर वाले किसान कृषिकिंग सब-सॉइलर (Subsoiler) जैसे यंत्र पर विचार कर सकते हैं. जो करेगा आपकी  इन सब समस्याओं का समाधान.

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...